‘ब्लैक सी’ में मौजूद रशियन पनडुब्बी से यूक्रैन पर मिसाइल हमले

- २४ घंटों में यूक्रैन के १२० सैनिकों को मार गिराने का रशिया का दावा

‘ब्लैक सी’

मास्को/किव – यूक्रैन में शुरू सैन्य अभियान के दौरान रशिया ने पनडुब्बी से मिसाइल हमलें किए हैं| ‘ब्लैक सी’ में मौजूद पनडुब्बी से ‘कैलिबर’ मिसाइल दागकर यूक्रैन के अहम सैन्य ठिकानों को लक्ष्य करने की जानकारी रशियन के रक्षा विभाग ने प्रदान की| यूक्रैन की जंग में रशिया ने पनडुब्बी का इस्तेमाल करने का यह पहला ही अवसर बताया जा रहा है| इसी बीच, रशिया ने पिछले २४ घंटों में यूक्रैन में किए हमलों से यूक्रैन के १२० सैनिकों को मार गिराने का दावा किया हैं|

कुछ दिन पहले ही रशिया के ‘ब्लैक सी फ्लीट’ की प्रमुख युद्धपोत ‘मोस्कवा’ डुब गयी थी| इसके बाद रशियन नौसेना के साथ रक्षाबलों का धैर्य खत्म होने की बात कही जा रही हैं| लेकिन, पनडुब्बी से किया गया मिसाइल हमला रशियन नौसेना पुरी तरह से सक्रीय होने के संकेत दे रहा हैं| इस हमले से रशियन रक्षाबल अपनी पूरी क्षमताओं के साथ यूक्रैन पर हमलें कर रहे हैं, यह भी स्पष्ट होने की बात विश्‍लेषक कहर रहे हैं| कुछ दिन पहले रशिया ने यूक्रैन की राजधानी किव में भी मिसाइल हमला किया था|

‘ब्लैक सी’

दूसरी ओर रशिया ने डोन्बास के मोर्चे पर जारी हमलें तीव्र करने की बात सामने आ रही हैं| ‘डोन्बास?और खार्किव प्रांत की स्थिति काफी कठिन हुई हैं| यूक्रैन अपने अस्तित्व के लिए जंग लड़ रहा हैं’, इन शब्दों में यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने इस क्षेत्र के संघर्ष पर ध्यान आकर्षित किया| रशिया ने पॉपास्ना, क्रैमाटोर्स्क जैसें प्रमुख हिस्सों को लक्ष्य किया हैं और अगले कुछ दिनों में रशिया इसपर कब्ज़ा हासिल करेगा, यह दावा भी हो रहा है| रशियन सेना ने इस क्षेत्र में यूक्रैन के हथियारों के भंड़ार और ईंधन ड़िपों पर बड़े हमलें किए हैं, ऐसा कहा जा रहा है|

‘ब्लैक सी’

पिछले २४ घंटों के दौरान रशिया ने यूक्रैन की सेना के करीबन ४०० ठिकानों को लक्ष्य करने की जानकारी प्रदान हुई हैं| इसमें यूक्रैन की सेना के १० छोटे और मध्यम आकार के ठिकाने, ३५ कमांड पोस्टस, राड़ार, मल्टिपल रॉकेट लौंच सिस्टिम, टैंक और ड्रोन्स का समावेश हैं| २४ घंटों में यूक्रैन के १८ ड्रोन्स गिराए गए हैं और इसमें तुर्की ने दिए ड्रोन्स का भी समावेश होने की बात रशिया के रक्षा विभाग ने स्पष्ट की| यूक्रैन की सेना के १२० सैनिकों के मारे जाने की बात कही जा रही हैं| मारिपोल की स्टील फैक्टरी पर भी हमलें शुरू हैं और इससे बड़ा नुकसान होने का दावा माध्यमों ने किया हैं|

इसी बीच, रशिया जल्द ही यूक्रैन के विरोध में ‘ऑल आऊट वॉर’ का?ऐलान करेगा, यह इशारा ब्रिटेन के रक्षामंत्री बेन वॉलेस ने दिया| रशिया मई महीने में यूक्रैन युद्ध का दायरा बढ़ाएगी, यह दावा भी वॉलेस ने किया| वॉलेस के दावे की नाटो के पूर्व प्रमुख रिचर्ड शेरीफ ने पुष्टी की हैं| पश्‍चिमी देशों ने खराब से खराब स्थिति के लिए तैयार रहना होगा, यह इशारा शेरीफ ने दिया| यूक्रैन की सेना को यूरोप के विभिन्न इलाकों में अमरिकी रक्षाबल प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, यह जानकारी अमरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने साझा की हैं|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info