यूक्रेन ने डोन्बास के अहम लिमन शहर का नियंत्रण खोया

- रशिया के खार्किव और डिनिप्रो पर मिसाइल हमलें

लिमन शहर

मास्को/किव – डोन्बास क्षेत्र के अहम लिमन शहर पर रशिया ने कब्ज़ा किया है। लिमन पर किया गया कब्ज़ा रशियन सेना को इस हफ्ते प्राप्त हुई दूसरी बड़ी सामरिक सफलता होने की बात कही जा रही है। कुछ दिन पहले रशिया ने डोन्बास के स्विटलोडार्स्क शहर पर भी नियंत्रण पाया था। लिमन पर कब्ज़ा करने के साथ ही सेवेरोडोनेत्स्क को घेरने की जानकारी सामने आयी है। यूक्रेन का समर्थन कर रहे पश्चिमी देश भी रशिया को मिल रही इस सफलता को मानना पड़ रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने बयान किया कि, डोन्बास क्षेत्र में रशिया बड़ी प्रगति कर रही है।

रशिया ने पिछले हफ्ते से डोन्बास की जंग निर्णायक संघर्ष होने की तरह हमलों की तीव्रता और दायरा बढ़ाया है। रशियन टैंक, तोप, रॉकेट सिस्टम्स, मिसाइल्स और लड़ाकू विमान डोन्बास के शहरों पर आग बरसाकर उन्हें पूरी तरह से दहला रहे हैं। कुछ दिन पहले यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रशिया डोन्बास में ‘स्कॉर्चड् अर्थ पॉलिसी’ का इस्तेमाल कर रही है, यह दावा किया था। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष से लेकर स्थानीय अधिकारी तक सबको यह बात स्वीकारनी पडी है। रशिया-यूक्रेन युद्ध का सबसे तीव्र और जोरदार संघर्ष फिलहाल डोन्बास में हो रहा है। रशिया को कामयाबी मिलने की बात पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से सामने आ रही है।

लिमन शहर

शुक्रवार को डोन्बास के लिमन शहर पर पाया गया नियंत्रण इस बात की पुष्टि करता है। लिमन, डोन्बास क्षेत्र के ‘स्ट्रैटेजिक टाऊन्स’ में से एक जाना जाता है। यूक्रेन की सेना के लिए अहम ‘ट्रान्सपोर्ट और सप्लाई हब’ बने ‘स्लोवियान्स्क’ से लिमन मात्र २० किलोमीटर की दूरी पर है। इस वजह से लिमन पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया ‘स्लोवियान्स्क’ पर नियंत्रण पाने के लिए अधिक जोर से हमले करेगी, ऐसा कहा जा रहा है।

लिमन शहर

दूसरी ओर सेवेरोडोनेत्स्क और लिशिचान्स्क शहरों पर रशिया के हमलों का दायरा अधिक बढ़ा है। सेवेरोडोनेत्स्क को रशियन सेना ने घेरा है और शहर की सीमा के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा करने की बात कही जा रही है। रशियन सेना ने लिशिचान्स्क में प्रवेश करने के दावे किए गए हैं, फिर भी अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सेवेरोडोनेत्स्क रशिया के हाथ लगा तो डोन्बास का लुहान्स्क प्रांत पूरी तरह से रशिया के नियंत्रण में होगा, ऐसा कहा जा रहा है। डोन्बास के बाखमत शहर के पास वाले एक जिले पर रशियन सेना ने कब्जा किया है, यह जानकारी स्थानीय सूत्र ने प्रदान की। डोन्बास में रशियन सेना के आक्रामक हमले नरसंहार होने का दावा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया है।

इसी बीच, रशिया ने डोन्बास के अलावा उत्तरी यूक्रेन के खार्किव एवं मध्य यूक्रेन के डिनिप्रो शहर पर भी भारी हमले किए हैं। पिछले २४ घंटों में इन दोनों शहरों पर किए गए मिसाइल हमलों में २० से अधिक लोग मारे गए और ५० से अधिक घायल हैं। डिनिप्रो में यूक्रेन की सेना के ठिकाने को लक्ष्य करने की जानकारी स्थानीय अधिकारी ने प्रदान की। रशिया ने दक्षिण यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को लक्ष्य करने की जानकारी भी यूक्रेन के रक्षा विभाग ने प्रदान की है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info