राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने चेतावनी देने की पृष्ठभूमि पर रशिया ने किव पर किए मिसाइल हमले

किव,

मास्को/किव – अमरीका और सहयोगी देशों ने यूक्रेन को लंबी दूरी के मिसाइल्स एवं संबंधित यंत्रणा प्रदान की तो रशिया नए लक्ष्यों को निशाना करेगी, ऐसी सख्त चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी थी। इस पृष्ठभूमि पर रशियन सेना ने यूक्रेन की राजधानी किव को हमलों से लक्ष्य किया। राजधानी किव पर रविवार की सुबह पांच क्रूज़ मिसाइल्स दागी गयीं। इसी दौरान रशिया के स्ट्रैटेजिक बॉम्बर्स ने दक्षिण यूक्रेन के मायकोलेव शहर और इसके करीबी क्षेत्र में हमले करने की जानकारी सामने आयी है।

किव

रशिया ने पिछले कुछ दिनों से डोन्बास क्षेत्र को लक्ष्य करके तीव्र हमले किए थे। इन हमलों में रशिया को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है और इस क्षेत्र के कई शहर और अहम ठिकानों पर रशिया ने कब्ज़ा किया है। साथ ही सेवेरोडोनेत्स्क और लिशिचान्स्क शहरों पर कब्ज़ा करने के लिए रशिया और यूक्रेन की सेना के बीच आखरी जंग जारी है। इस संघर्ष में यूक्रेन की सेना को पीछे हटना पड़ रहा है, ऐसी खबरें पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही हैं। इस वजह से बेचैन हुए पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को नए प्रगत मिसाइल और रॉकेट यंत्रणा प्रदान करने का निर्णय किया। यह यंत्रणा रशिया में भी हमले करने की क्षमता रखने की वजह से इस पर रशिया ने तीव्र बयान दर्ज़ किया है।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान पश्चिमी देशों को कड़ी चेतावनी दी। अमरीका और सहयोगी देशों ने यूक्रेन को लंबी दूरी के मिसाइल प्रदान किए तो रशिया नए लक्ष्यों पर आक्रामक हमले करेगी, ऐसी चेतावनी पुतिन ने दी। रशिया-यूक्रेन युद्ध में अब तक लक्ष्य ना किए गए हिस्सों पर रशिया तीव्र हमले करेगी, ऐसा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने इस चेतावनी में कहा है। इससे पहले पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को प्रदान किए यंत्रणाओं को भी रशियन सेना ने नष्ट किया है, इसका अहसास पुतिन ने इस दौरान कराया। साथ ही यूक्रेन को प्रदान हो रही विदेशी यंत्रणा रशिया-यूक्रेन युद्ध अधिकाधिक समय तक जारी रखने की साज़िश होने का आरोप भी उन्होंने लगाया।

किव

रशियन राष्ट्राध्यक्ष का यह साक्षात्कार प्रसिद्ध होते ही रशियन सेना ने यूक्रेन की राजधानी किव को फिर से लक्ष्य किया। रविवार की सुबह राजधानी किव और करीबी क्षेत्र पर पांच क्रूज़ मिसाइल्स दागी गयीं। इन मिसाइलों ने किव में स्थित विदेशी हथियारों का भंड़ार और टैंकों को लक्ष्य किया, यह जानकारी रशिया ने प्रदान की। यूक्रेन ने रशियन मिसाइल हमलों की पुष्टि की है, फिर भी इस दौरान किसे निशाना किया गया, इसकी जानकारी साझा नहीं की है। किव से पीछे हटने के बाद लगभग महीने के अंतराल के बाद यह मिसाइल हमला किया गया।

राजधानी किव के साथ ही दक्षिण ओर के अहम मायकोलेव शहर को भी लक्ष्य किया गया। रशिया के ‘टीयू-९५’ स्ट्रैटेजिक बॉम्बर्स ने शहर पर मिसाइल हमला किया। इससे विदेशी हथियारों के भंड़ार को लक्ष्य करने का दावा रशियन रक्षाबल ने किया है। लेकिन, यूक्रेन ने रशियन मिसाइल हमले को नाकाम करने की बात कही है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info