डोन्बास क्षेत्र के सेवेरोडोनेत्स्क के लिए रशिया और यूक्रेन के बीच आखरी संघर्ष

मास्को/किव – डोन्बास के अहम सेवेरोडोनेत्स्क शहर के लिए रशिया और यूक्रेन में अंतिम संघर्ष शुरू हुआ है। रशिया ने २४ घंटे पहले यहां के कुछ क्षेत्रों पर कब्ज़ा करने के दावे यूक्रेन के अधिकारियों ने किए थे। लेकिन, इसके बाद स्थिति में बदलाव हुआ है और यूक्रेन की सेना के लिए स्थिति काफी खराब होने की जानकारी यूक्रेन की स्थानीय यंत्रणा ने प्रदान की। रशिया ने सेवेरोडोनेत्स्क के साथ लिशिचान्स्क और इस शहर की ओर जानेवाले अहम मार्ग पर जोरदार बमबारी और रॉकेट हमले किए हैं। इसी पृष्ठभूमि पर यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने डोन्बास में मौजूद यूक्रेन की सेना दलों से भेंट करने का दावा किया है।

सेवेरोडोनेत्स्क

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रमुख नेता एवं सेना अधिकारियों ने डोन्बास पर कब्ज़ा पाना रशियन अभियान के लिए बड़ी सफलता होने का बयान बार-बार किया। इस वजह से किसी भी स्थिति में इस क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के लिए रशियन सेना जोरदार कोशिश कर रही है। जून के अन्त तक डोन्बास क्षेत्र पर कब्ज़ा पाने का इरादा रशिया ने रखा है, यह भी कहा जा रहा है। लुहान्स्क प्रांत पर पूरा नियंत्रण अहम है और इसके लिए पिछले दो हफ्तों से रशिया ने पूरी ताकत लगायी दिख रही है।

यूक्रेन के साथ इस देश का समर्थन कर रहे पश्‍चिमी देश भी अब डोन्बास में रशिया को सामरिक सफलता प्राप्त होने का मुद्दा स्वीकारने के लिए मज़बूर हैं। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी भी अब यह मान रहे हैं कि, डोन्बास की जंग में सेना का बड़ा नुकसान हो रहा है। फिर भी सेवेरोडोनेत्स्क एवं अन्य शहरों से आसानी से पीछे हटने से यूक्रेन ने इन्कार किया है। इस वजह से इस क्षेत्र में रशिया और यूक्रेन के बीच आखरी संघर्ष शुरू होने की बात सामने आ रही है। डोन्बास क्षेत्र में दोनों देशों का वर्णन यूक्रेन के अधिकारियों ने ‘हॉटेस्ट वॉर’ किया है। साथ ही यह भी कहा है कि, यूक्रेन की सेना के लिए हर दिन स्थिति बिगडती जा रही है।

सेवेरोडोनेत्स्क

रशिया ने सेवेडोनेत्स्क के साथ लिशिचान्स्क, बाखमत और स्लोविआन्स्क शहर पर जोरदार हमले शुरू किए हैं। इन हमलों के लिए लड़ाकू विमान, टैंक, रॉकेट सिस्टम्स, तोप, ड्रोन्स का भारी इस्तेमाल हो रहा है। रशियन हमले यूक्रेन के शहरों को दहला रहे हैं, ऐसे दावे यूक्रेन के अधिकारियों ने किए। पिछले २४ घंटों के दौरान रशिया के हमलों में यूक्रेन के ४०० से अधिक सैनिक मारे गए हैं और विदेशी हथियारों का भंड़ार नष्ट करने का दावा रशियन रक्षा विभाग ने किया है।

डोन्बास के साथ ही रशिया ने दक्षिण यूक्रेन को भी लक्ष्य किया है और मायकोलेव शहर में लगातार मिसाइल हमले जारी हैं। साथ ही ओडेसा शहर पर रशिया समुद्री मार्ग से कार्रवाई करके यूक्रेन को झटका दे सकती है, यह वृत्त प्राप्त हुआ है।

English    हिंदी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info