अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के गलत व्यवहार के कारण यूक्रेन युद्ध तीसरे विश्‍वयुद्ध में तब्दील होगा

- पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की कड़ी आलोचना

नैशव्हेल – ‘यूक्रेन में युद्ध जारी है और यह तीसरे विश्‍वयुद्ध में तब्दील होने की संभावना है। इसका कारण अमरीका ने इस स्थिति को काफी गलत तरिके से संभाला है’, ऐसी तीखी आलोचना अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की। ज्यो बायडेन के बजाय हम अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष होते तो यह स्थिति उभरती ही नहीं, रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यूक्रेन पर हमला करने का साहस ही नहीं किया होता, ऐसा पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने आगे कहा।

तीसरे विश्‍वयुद्ध में

अमरीका के टिनेसी राज्य में अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन की नीति पर जोरदार हमला किया। बायडेन प्रशासन ने यूक्रेन को अब तक भारी ५६ अरब डॉलर्स आर्थिक सहायता का ऐलान किया। लेकिन, जिस जर्मनी और फ्रान्स को इस युद्ध के अमरीका के कई गुना अधिक मात्रा में परिणाम भुगतने होंगे, इन देशों ने यूक्रेन को अमरीका की तुलना में प्रदान की हुई आर्थिक सहायता ना के बराबर है, इस पर भी ट्रम्प ने ध्यान आकर्षित किया।

अमरीका के चुनाव में गबन और धांधली करके बायडेन हमारे स्थान पर राष्ट्राध्यक्ष बनाए नहीं गए होते तो यह स्थिति बनी ही नहीं होती। रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को हम अच्छी तरह से पहचानते हैं। उनके साथ हमारी बातचीत भी हुई है। इस वजह से यूक्रेन पर हमला किया तो इसकी प्रतिक्रिया क्या होगी, इसका अहसास पुतिन को यकीनन था, ऐसा ट्रम्प ने कहा। लेकिन, बायडेन जैसे कमज़ोर नेता अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष हैं और इसी वजह से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने यूक्रेन पर हमला किया, ऐसी तीखी आलोचना उन्होंने की।

यूक्रेन युद्ध का अमरीका की अंदरुनि राजनीति पर असर पड़ने लगा है और रशिया को रोकने में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन असफल रहे हैं, ऐसी आलोचना अधिक तीव्र हुई है। इसी बीच र्इंधन की बढ़ती कीमतें, महंगाई के लिए रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाकर राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अपनी ज़िम्मेदारी झटक दी है, ऐसे आरोप हो रहे हैं। बायडेन की लोकप्रियता प्रतिदिन अधिकाधिक घट रही है। ऐसी स्थिति में साल २०२४ के लिए डेमोक्रैट पार्टी राष्ट्राध्यक्ष पद के लिए उन्हें उम्मीदवार घोषित ना करें, ऐसी माँग अब इसी दल से हो रही है।

इसका दाखिला देकर टेनेसी में किए भाषण में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने २०२४ के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों में उतरने का ऐलान भी कर दिया। इस पर टेनेसी राज्य के नैशव्हेल में सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार समर्थन दर्शाया है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info