अमरीका में स्वतंत्रता दिवस पर हुई गोलीबारी में छह की मौत

स्वतंत्रता दिवस

वॉशिंग्टन/शिकागो – अमरीका में स्वतंत्रता दिवस की परेड में हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गए और ३६ लोग घायल हुए। शिकागो के हायलैण्ड पार्क क्षेत्र में यह घटना हुई। हमलावर रॉबर्ट क्रायमो थ्री २२ वर्ष का युवा है और सुरक्षा यंत्रणा ने उसे आठ घंटे सर्च मुहीम के बाद हिरासत में लिया। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इसपर तीव्र शोक व्यक्त किया है और यह काफी बड़ी दुखद घटना होने का बयान किया है। शिकागो की इस घटना के बाद फिलाडेल्फिया में हुई हिंसा के दौरान दो पुलिस घायल होने की जानकारी सामने आयी।

४ जुलाई यह अमरीका का स्वतंत्रता दिवस है और देश के कई शहरों में इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया था। शिकागो के हायलैण्ड पार्क में भी सुबह दस के करीब परेड का आयोजन हुआ था। परेड शुरू होने के २० मिनट बाद सेकंड स्ट्रीट के करीबी इलाके से गोलीबारी शुरू हुई। हमलावर रॉबर्ट क्रायमो ने गोलीबारी करने के लिए एक बड़ी दुकान के टेरेस का इस्तेमाल किया। टेरेस पर बंदूक रखकर उसने परेड पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी की वजह से परेड मे बड़ी हड़बड़ाहट हुई और परेड़ में शामिल हुए और परेड देखने पहुँचे लोगों की भागादौड़ी भी शुरू हुई।

स्वतंत्रता दिवस

इस दौरान हुई भगदड़ में कुछ लोग घायल हुए, यह जानकारी सुरक्षा यंत्रणाओं ने प्रदान की। गोलीबारी में पांच लोगों की घटना की जगह पर ही मौत हुई और एक ने अस्पताल की राह पर दम तोड़ा, ऐसा बताया जा रहा है। गोलीबारी और भगदड़ में घायल हुए लोगों की संख्या पुलिस ने ३६ बतायी है। गोलीबारी के बाद हमलावर भाग निकलने में कामयाब हुआ। इसके लगभग आठ घंटे सर्च मुहीम चलाने के बाद पुलिस ने हायवे पर इस हमलावर को दबोच लिया।

स्वतंत्रता दिवस

हमलावर रॉबर्ट क्रायमो थ्री गायक और संगीतकार है और उसने ‘स्पॉटिफाय’ नामक वेबसाईट पर हाल ही में ‘ब्रेनवॉश्‍ड’ नामक अल्बम जारी किया था। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर ‘गन वायोलन्स’ एवं ‘मास शूटिंग’ का समर्थन कर रहें फोटो और बयान जारी करने की बात सामने आयी है। शिकागो की इस घटना के बाद रात के समय फिलाडेल्फिया में भी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में गोलीबारी होने की घटना सामने आयी। इस घटना मे दो पुलिस घायल होने की जानकारी प्रदान की गई है।

शिकागो की गोलीबारी पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने तीव्र शोक व्यक्त किया है। अमरीका में ‘गन वायोलन्स’ की महामारी है और इसके खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा, यह भी बायडेन ने कहा। अमरीका में पिछले दो महीनों में हुए मास शूटिंग की यह तीसरीं बड़ी घटना है। मई महीने में न्यूयॉर्क एवं टेक्सास प्रांत में मास शूटिंग की बड़ी घटनाएँ हुई थीं। न्यूयॉर्क शहर के सुपरमार्केट में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में १० लोग मारे गए थे। इसके अलावा टेक्सास प्रांत के स्कूल में हुई गोलीबारी मे २० लोग मारे गए थे।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info