रशिया के तीव्र हमलों के कारण युक्रेन की बडी हानि

- युक्रेन के अधिकारियों का दावा

हानि

मॉस्को/किव – रशिया द्वारा युक्रेन में किए जानेवाले हमले दिनोंदिन अधिक तीव्र एवं व्यापक हो रहे हैं, इसलिए युक्रेन में भीषण जीवन हानि हो रही है, ऐसा दावा युक्रेन के अधिकारियों ने किया है। पिछले महीने रशियन फौजों ने अपनी मुहिम डोन्बास क्षेत्र तक ही सीमित रखी हुई दिख रही थी। पर लुहान्स्क पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया ने दक्षिण, मध्य एवं उत्तर युक्रेन में भी ज़ोरदार प्रहार शुरु किए हैं। इसलिए युक्रेन को बडे पैमाने पर नुकसान उठाना पड रहा है, यह बात युक्रेन के अधिकारी मान रहे हैं। इस दौरान, पिछले 48 घंटों में रशिया ने सिवेर्स्क शहर पर किए हुए हमलों में युक्रेन के लगभग 600 जवान मारे जाने का दावा रशिया के संरक्षण विभाग ने किया।

हानि

लुहान्स्क पर नियंत्रण पाने के लिए रशिया ने संपूर्ण डोन्बास क्षेत्र कब्ज़े में लेने के लिए गतिविधियां शुरु की हैं। इसके अनुसार डोनेत्सक प्रांत में स्लोव्हियान्स्क, क्रॅमाटोर्स्क व बाखमत शहरों की दिशा में बढ़ रहे हैं। हररोज़ रशियन फौजें महत्वपूर्ण मार्ग एवं गांवों पर कब्ज़ा कर रहे हैं, यह जानकारी रशियन संरक्षण विभाग द्वारा प्रदान की गई है। डोनेत्स्क पर हमलों के साथ-साथ रशिया ने मध्य तथा उत्तर युक्रेन में फिर से हमले शुरु किए हैं। उत्तर युक्रेन में खार्किव प्रांत पर कब्ज़ा करने के लिए सूत्रों ने रशियन फौजों को निर्देश दिए जाने के दावे किए हैं।

इसके अलावा दक्षिण युक्रेन में मायकोलेव तथा ओडेसा पर कब्ज़ा करने की भी योजना की बात की जा रही है। इसके लिए इस भाग में फिर से हमले किए गए हैं। मध्य युक्रेन में डिनिप्रो शहर पर भी हमले किए जा रहे हैं। युक्रेन मुहिम के शुरुआती दौर में रशिया ने बडे पैमाने पर हवाई हमले एवं मिसाईलों का इस्तेमाल किया था। इसकी पुनरावृत्ति रशियन फौजों द्वारा की जा रही है और युक्रेन के कई शहरों पर मिसाईलें दागी जा रही हैं। रशिया के इस प्रहार की वजह से युक्रेन में जीवन तथा वित्त हानि की व्याप्ति बढने की ओर युक्रेन के अधियाकरियों ने ध्यान आकर्षित किया।

हानि

युक्रेन की मिलिटरी इंटेलिजन्स ने रशिया इशारा दिया है कि रशिया आक्रमण का नया पडाव शुरु करने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ दिनों में रशिया द्वारा युक्रेन के आघाडी के अधिकतम क्षेत्रों को लक्ष्य किया गया है। यह नए पडाव की पूर्वतैयारी हो सकती है, ऐसा युक्रेन की गुप्तचर प्रणाली ने कहा है। डोन्बास तथा दक्षिण युक्रेन में रशिया अपने लश्करी पथकों पुनर्रचना कर रही है, ऐसा दावा किया जा रहा है।

इस दौरान, रशिया के संरक्षणमंत्री सर्जेई शोईगु ने आनेवाले समय में रशियन फौजें युक्रेन के खिलफ अधिक आक्रामक नीति अपनाएंगी, ऐसा आगाह किया है। रशियन फौजों को युक्रेन से होनेवाले हमलों को भारी प्रत्युत्तर देने का तथा सभी आघाडियों पर प्रहार की तीव्रता बढाने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसा शोईगु ने कहा।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info