पूर्व यूक्रेन में किए गए हमले में यूक्रेन के २०० सैनिक मारे गए

- रशिया के रक्षा विभाग का दावा

हमले मेंमास्को/किव – यूक्रेन के डिनिप्रोपेवस्क प्रांत में किए गए मिसाइल हमले में यूक्रेन के २०० से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने साझा की। इस हमले में पूर्व यूक्रेन के डोन्बास प्रांत में भेजा जा रहा हथियारों का बड़ा भंड़ार भी नष्ट किए जाने की जानकारी रशिया ने साझा की है। इसके अलावा रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव समेत कई प्रमुख शहरों पर हमले करने की बात यूक्रेन ने कही। इसी बीच झैपोझिआ परमाणु प्रकल्प का निरीक्षण करने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु आयोग का दल जल्द ही दाखिल होगा, ऐसे संकेत सूत्र ने दिए हैं।

बुधवार को यूक्रेन का ३१वां स्वतंत्रता दिवस था। यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि पर रशिया बड़े हमले करेगी, ऐसी चेतावनी पहले ही दी गई थी। डिनिप्रोपेवस्क प्रांत के चैप्लीन शहर पर हमला इसकी पुष्टि करता है। इस शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ‘मिलिटरी ट्रेन’ को लक्ष्य करने की जानकारी रशिया ने साझा की। हमले के लिए रशिया ने इस्कंदर मिसाइल्स का प्रयोग किया।

हमले में

दो इस्कंदर मिसाइल्स ने ड्रोन के साथ रेलवे स्टेशन और करीबी इलाके में भारी नुकसान पहुँचाने की बात सामने आयी। यूक्रेन के २०० से अधिक सैनिक इस हमले में मारे गए हैं। साथ ही हथियारों का भंड़ार रखनेवाले १० युनिटस्‌ भी नष्ट होने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। लेकिन, यूक्रेन ने दावा किया है कि, इस हमले मे २५ लोग मारे गए। इनमें छोटे बच्चे और आम नागरिकों का समावेश होने की बात यूक्रेन की यंत्रणाओं ने कही। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जतायी है।

हमले में

लैप्लिन शहर के अलावा रशिया द्वारा राजधानी किव, खार्किव, मायकोलेव, डिनिप्रो शहरों पर भी हमले करने की जानकारी यूक्रेन ने प्रदान की। इसी बीच, झैपोरिझिआ के परमाणु प्रकल्प का जायजा लेने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग का दल जल्द ही पहुँचेगा, ऐसे संकेत प्राप्त हुए हैं। आयोग के प्रमुख रफाएल ग्रौसी ने इसकी जानकारी साझा करने की बात सूत्र ने कही। रशिया ने आयोग के सामने यूक्रेन के हमलों की जानकारी साझा करनेवाले सबूत पेश करने की बात भी सामने आयी।

झैपोरिझिआ यूक्रेन का सबसे बड़ा परमाणु प्रकल्प है और यह छह हज़ार मेगावैट बिजली उत्पादन की क्षमता रखता है। पिछले कुछ दिनों में इस प्रकल्प के इलाके में हमलों की तीव्रता बढ़ी है। इस पर रशिया और यूक्रेन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। यूक्रेन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, रशिया ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ कर रही है। इस पर रशिया ने इस परमाणु प्रकल्प में हादसा होता है तो इसके परिणाम यूरोप समेत विश्‍व को भुगतने पडेंगे, यह चेतावनी दी है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info