ज़ैपोरिज़िया परमाणु प्रकल्प पर यूक्रेन के जारी हमलें यानी परमाणु आतंकवाद

- रशियन रक्षामंत्री का आरोप

परमाणु आतंकवाद

मास्को/किव – पिछले छह हफ्तों से यूक्रेन ने ज़ैपोरिज़िया परमाणु प्रकल्प पर कुल २९ हमले किए हैं। यह परमाणु आतंकवाद है और इसे अमरीका और यूरोपिय महासंघ उकसा रहे हैं, ऐसा तीखा आरोप रशिया के रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू ने लगाया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय पमराणु ऊर्जा आयोग के दल को मानवीय ढ़ाल की तरह इस्तेमाल करके परमाणु प्रकल्प पर नियंत्रण पाने की यूक्रेन की योजना होने का आरोप रशिया के रक्षा विभाग ने लगाया है। शुरूवार को आयोग का दल परमाणु प्रकल्प का निरीक्षण करने के लिए दाखिल हुआ था। प्राथमिक जांच के बाद इस दल के कुछ निरीक्षक प्रकल्प में स्थायी तौर पर तैनात किए जाएँगे, यह जानकारी रशियन माध्यमों ने प्रदान की है।

परमाणु आतंकवाद

यूक्रेन के ज़ैपोरिज़िया प्रकल्प पर हो रहे हमलों की पृष्ठभूमि पर गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग का दल प्रकल्प का निरीक्षण करने के लिए दाखिल हुआ। इस दल का दौरा सकारात्मक घटना होने का बयान रशिया ने किया है और प्रकल्प को लेकर सभी गलतफहमियाँ दूर होंगी, यह विश्‍वास भी व्यक्त किया। इस दल का निरीक्षण जारी होने के दौरान रशिया और यूक्रेन के बीच आरोप-प्रतिआरोप का दौर शुरू होने की बात सामने आयी। यूक्रेन ने रशिया की सैन्य तैनाती का ज़िक्र करके आयोग शीघ्रता से इस प्रकल्प को ‘डिमिलिटराईज’ करने की सिफारीश करे, यह माँग तीव्रता से की गई है।

यूक्रेन के बयानों पर हमला करते हुए रशिया के रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू ने सीधे परमाणु आतंकवाद का मुद्दा उठाया। ‘पश्‍चिमी देशों ने प्रदान किए हथियारों का इस्तेमाल करके यूक्रेन परमाणु प्रखल्प पर हमले कर रहा है। इन हमलों की वजह से परमाणु प्रकल्प को वास्तव में खतरा निर्माण हुआ है। यूक्रेन के हमलों की वजह से यूरोप में कभी भी खतरनाक परमाणु हादसा हो सकता है’, ऐसी चेतावनी रशियन रक्षामंत्री ने दी। पिछले डेढ़ महीने में यूक्रेन ने परमाणु प्रकल्प पर १२० आर्टिलरी शेल्स का हमला किया और १६ आत्मघाती ड्रोन्स भी प्रकल्प के करीब भेजे थे, ऐसा शोईगू ने कहा।

परमाणु आतंकवाद

रक्षामंत्री शोईगू के आरोपों के बाद रशियन रक्षा विभाग ने यूक्रेन पर हमले करने के आरोप लगाए। ‘यूक्रेन की सेना ने प्रकल्प पर हमला करने की योजना बनायी है। इस योजना के अनुसार आयोग के निरीक्षकों को मानवी ढ़ाल बनाकर बंधक बनाया जाएगा। आयोग ने भेजे हुए दल के माध्यम से परमाणु प्रकल्प पर नियंत्रण पाने के इरादे यूक्रेन रखता है’, ऐसा रशियन रक्षा विभाग ने अपने आरोपों में कहा है। परमाणु ऊर्जा आयोग का दल परमाणु प्रकल्प में दाखिल होने के बाद उन्हें यूक्रेन के हमलों के सबूत दिखाए गए, यह दावा रशिया ने किया।

इसी बीच परमाणु ऊर्जा आयोग के दल ने प्राथमिक निरीक्षण पूरा किया है, यह कहा जा रहा है। परमाणु ऊर्जा आयोग के दल के प्रमुख रफाएल ग्रौसी वापस लौट गए हैं। लेकिन, इस दल के कुछ निरीक्षक स्थायी तौर पर इस प्रकल्प में तैनात रहेंगे, यह जानकारी रशियन माध्यमों ने प्रदान की हैं।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info