रशिया ने किया युक्रेन के शहरों पर ८३ मिसाईलों की बौछार

- क्रिमिया के हमलों का बदला लेने की राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने की घोषणा

मॉस्को/किव – क्रिमिया एवं रशिया को जोडनेवाले ब्रिज पर युक्रेन ने किए हुए आतंकी हमलों का रशिया ने ज़ोरदार प्रत्युत्तर दिया है। सोमवार को रशियन फोजों ने युक्रेन के शहरों पर पूरे ८३ मिसाईलों की बौछार करके हाहाकार मचाया। यह कर्च ब्रिज पर किए हुए हमले का बदला होने की बात कहकर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने आगाह किया है। युक्रेन की राजधानी किव में मिसाईलों के गिरने पर राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की को सुरक्षा के लिए बंकर में भेजना पडा। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इशारा दिया है कि, इन हमलों के बाद रशिया शांति से नहीं बैठेगी और आनेवाले समय में भी रशिया के ऐसे हमले जारी रहेंगे।

८३ मिसाईलों की बौछार

शनिवार को प्रभात समय युक्रेन ने रशिया एवं क्रिमिया को जोडनेवाले कर्च ब्रिज पर आतंकी हमला किया था। इन हमले के बाद युक्रेन समेत युरोपिय देशों ने विजयी एवं चेतावनी की प्रतिक्रिया दी थी। रिशिया ने उक्त हमले को आतंकी घटना करार देते हुए इशारा दिया था कि, इसका जवाब दिया जाएगा। अगले 48 घटों में रशिया ने पूरे युकेन में मिसाईलों की बौछार करके अपना इशारा सच कर दिखाया। सोमवार के मिसाईली हमलों से रशिया ने युक्रेन समेत पश्चिमी देशों की आघाडी को अपने लश्करी सामर्थ्य संकेत देने की बात मानी जाती है।

सोमवार की सुबह से युक्रेन की राजधानी किव में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। केवल एक घंटे की अवधि में युक्रेन में कुल 25 से अधिक मिसाईलें दागी जाने की बात कही जाती है। इन हमलों में युक्रेन की गुप्तचर प्रणाली के मुख्यालय के आस-पास का इलाका तथा विदेशी दूतावास के पास वाले भागों का समावेश है। इसके अलावा, जल आपूर्ति एवं पुलों जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी ज़ोरदार हमले किए गए।

राजधानी किव के अलावा युक्रेन के दस से अधिक प्रमुख शहरों को लक्ष्य किया गया। इनमें पश्चिम युक्रेन के लिवे समेत डिनिप्रो, सुमी, खार्किव, ओडेसा, टेर्नोपिल, विनित्सिया, ज़ायटोमिर, इवानो फ्रँकिवस्क, क्रोपिवनित्स्की, ख्मेलनित्स्की व ज़ॅपोरिज़िया का समावेश है। रशिया के मिसाईली हमलों में बडी जीवन हानी होने की खबरें मिलने के अलावा ठोस आंकडे अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। युक्रेन के अधिकतम प्रांतो में बिगली तथा पानी की आपूर्ति तहसनहस हो गई हैं और कई आघाडी के शहरों में ’ब्लैकआऊट’ होने की बात कही जा रही है। स्थानिक प्रशासन द्वारा फिर से युक्रेनी नागरिकों को ’अलर्ट’ जारी किया गया है और सुरक्षित शेल्टर का आश्रय लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सोमवार के मिसाईली हमलों के आदेश रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन द्वारा दिए जाने की बात उजागर हुई है। हमलों के बाद राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने संदेश प्रसारित किया, जिसमें युक्रेन पर किए गए हमले क्रिमिया में किए गए घातपाती हमलों का बदला होने की बात का उन्होंने खुलेआम इशारा दिया। तथा, युक्रेन द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक आतंकी हमले का प्रत्युत्तर दिया जाएगा, ऐसा शक्तिशाली इशारा भी पुतिन ने दिया। हमलों के बाद रशिया में पुतिन की अध्यक्षता में नैशनल सिक्युरिटी कौनसिल के बैठक होने की बात भी सामने आई है।

रशिया के मिसाईली हमलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र प्रतिक्रियाएं उमडी हैं। रशिया हमारा अस्तित्व मिटाने की कोशिश कर रही है और युक्रेन को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है, ऐसा आरोप युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने लगाया। युक्रेन पर हमले की अत्यंत भीषण एवं दुरभाग्यपूर्ण होने की बात नाटो ने कही है। तो युरोपिय महासंघ से प्रतिक्रिया है कि, रशिया के हमले निंदनीय हैं। रशिया के हमले पुतिन की कमज़ोरी के प्रतीक हैं और हमें अस्वीकार हैं,ऐसा ब्रिटेन ने कहा है। फ्रान्स ने सोमवार के हमलों पर तीव्र चिंता व्यक्त की।

सोमवार के हमलों से रशिया ने युक्रेन के संघर्ष की तीव्रता सामरिक दृष्टिकोण से बढाने के संकेत देने का दावा पश्चिमी विश्लेषक कर रहे हैं। हमलों के लिए रशिया ने ’कैलिबर क्रूज़ मिसाईल्स’ समेत ड्रोन्स का भी इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। इस संघर्ष को शुरु हुए आठ महीने बीतने के बाद रशिया ने युक्रेन को ज़ोरदार आघात करने वाले हमले करके अपने लश्करी सामर्थ्य की झलक दिखाने बात भी विश्लेषकों ने कही। इसलिए पिछले कुछ दिनों में कई बार पिछे हटने के बाद रशिया की हार होने के ढिंढोरे पीटने वाले पश्चिमी आघाडी को भीषण झटका लगने की बात मानी जा रही है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info