क्रिमिया में ड्रोन हमले होने के बाद रशिया ने यूक्रेन मे किए जोरदार मिसाइल हमले

- राजधानी किव समेत १० प्रांतों पर दागे ५० मिसाइल्स

मास्को/किव – क्रिमिया के नौसैनिक अड्डे पर हुए ड्रोन हमले पर रशिया ने जोरदार प्रत्युत्तर दिया। सोमवार को रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव समेत देश के १० प्रांतों पर जोरदार मिसाइल हमले किए। इन हमलों में रशिया ने बुनियादी सुविधाओं के साथसैन्य ठिकानों को लक्ष्य करने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। रशिया ने इतनी बड़ी मात्रा में यूक्रेन पर मिसाइल हमले करने की इस महीने की यह तीसरी घटना है।

अक्तुबर महीने के शुरू मे यूक्रेन ने क्रिमिया और रशिया को जोड़नेवाले कर्च ब्रिज पर आतंकी हमला किया था। यूक्रेन के इस हमले के बाद राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की हुकूमत को जोरदार प्रत्युत्तर देने का इशारा दिया था। इसके बाद रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव समेत कई प्रांतों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करना शुरू किया था। पिछले कुछ दिनों में रशिया मिसाइल्स की तुलना में ज्यादा ड्रोन हमले करने पर जोर देती दिखाई दीथी। लेकिन, क्रिमिया के नौसैनिक अड्डे पर हुए हमले के बाद रशिया फिर से आक्रामक हुई है और सोमवार के मिसाइल हमले इसका प्रतिशोध होने की बात दिख रही है।

ड्रोन

सोमवार सुबह सुबह से ही रशिया ने राजधानी किव के साथ यूक्रेन के १० से भी अधिक प्रांतों पर मिसाइल हमले किए। इसके लिए ‘टीयू-१६०’ और ‘टीयू-९५’ बॉम्बर विमानों के साथ ‘केएच-५५’ मिसाइल्स का इस्तेमाल किया गया। कुछ मिसाइल्स युद्धपोत से दागी जाने की बात भी सामने आयी है। रशिया ने इस हमले में लगभग ५० मिसाइल दागी, ऐसी जानकारी यूक्रेन ने साझा की। राजधानी किव पर १० से भी अधिक मिसाइल दागी गई, यह जानकारी स्थानीय यंत्रणाओं ने प्रदान की।

इसके अलावा उत्तरी यूक्रेन के खार्किव, मध्य यूक्रेन के डिनिप्रोपेवस्क, विनित्सिआ, किरोवोहराड और ओडेसा, झैपोरिझिआऔर पश्‍चिम यूक्रेन के प्रांतों को भी लक्ष्य किया गया। इन प्रांतों के सैन्य ठिकानों के साथ बिजली और पानी की आपूर्ति करने वाले केंद्रों पर हमले किए गए। सोमवार के हमले के बाद राजधानी किव में ८० प्रतिशत पानी सप्लाई बंद हुई है। इसी बीच यूक्रेन की लगभग ५० प्रतिशत बिजली क्षमता ध्वस्त होने की बात कही जा रही है। इस वजह से आनेवाले ठंड़ के मौसम में यूक्रेन की जनता को अंधेरे के साथ जानलेवा ठंड़ का मुकाबला करना होगा, ऐसें संकेत स्थानिय यंत्रणाओं ने दिए हैं।

इसी बीच, क्रिमिया के हमले के बाद ‘ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव’ से पीछे हटी रशिया ने यह भी संकेत दिए है कि, आनेवाले समय में ब्लैक सी से जहाज़ों की यातायात बाधित हो सकती है। रशिया की सुरक्षा की गारंटी के बिना अनाज़ निर्यात के समझौते आगे बढ़ाना खतरनाक साबित हो सका है, ऐसी चेतवनी रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी। साथ ही तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने मुमकिन है तबतक अनाज़ की यातायात शुरू रखने का दावा किया है। रशिया की चेतवनी के बावजूद यूक्रेन ने सोमवार को लगभग अनाज़ से भरे १० जहाजों को रवाना करने का वृत्त सामने आया है।

English        मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info