यूक्रेन संघर्ष का दायरा बढ़ाने के लिए रशिया की जोरदार गतिविधियां शुरू

- राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रक्षाबलों की तैयारी के लिए किया अहम ऐलान

मास्को/किव – यूक्रेन में जारी संघर्ष के लिए रशियन सरकार रक्षाबलों को निदी कमी महसूस होने नहीं देगी, ऐसी गवाही रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी। बुधवार को रशियन रक्षा बलों के अधिकारियों से हुई बैठक में पुतिन ने परमाणु तैयारी, हायपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती एवं सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने के अहम ऐलान भी किए। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का यह ऐलान रशिया अब यूक्रेन में लंबा संघर्ष करने के लिए तैयार होने के संकेत बना है।

संघर्ष का दायरा

पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन, ब्रिटेन एवं पश्चिमी माध्यमों ने रशिया नए हमले की तैयारी में जुटी होने के दावे किए जा रहे थे। पुतिन और वरिष्ठ नेताओं का बेलारूस दौरा और पुतिन ने लगातार दो दिन किए उच्चस्तरीय बैठक से इसकी पुष्टि हुई हैं। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने मंगलवार को रशियन गुप्तचर यंत्रणाओं से बैठक करके उन्हें ‘इंटेजिलेन्स गैदरिंग’ की सूचना करने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ था। इसके बाद रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने बुधवार को रक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों से लंबी बैठक की।

बैठक के शुरू में ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशियन सरकार और जनता रक्षाबलों को किसी भी तरह की कमी महसूस होने नहीं देंगे, ऐसी गवाही दी। यूक्रेन संघर्ष के लिए उपलब्ध कराए जा रहे निधी पर कोई भी मर्यादा नहीं हैं और रक्षाबलों की सभी ज़रूरतें पुरी होंगी, यह भी पुतिन ने कहा। ‘हमें आशा हैं कि, सरकार का सही सहयोग प्राप्त होने पर रक्षाबल उचित कार्रवाई करेंगे और अभियान में उम्मीद के अनुसार सफलता प्राप्त होगी’, यह विश्वास भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने व्यक्त किया। यूक्रेन संघर्ष अन्य देशों की नीति के कारण ही शुरू होने का आरोप भी पुतिन ने इस दौरान लगाया।

रक्षा बलों की इस बैठक में पुतिन ने ‘सरमाट’ नामक नया परमाणु अस्त्र अगले वर्ष के शुरू में रशियन रक्षाबलों का हिस्सा होंगे, यह दावा किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, आनेवाले कुछ हफ्ते में ‘हायपरसोनिक झिरकॉन मिसाइल’ रशियन नौसेना में तैनात होगी। रशिया के रक्षाबलों के सैनिकों की संख्या पांच लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने का ऐलान भी इस बैठक में किया गया। रशिया के रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू ने इसकी पुष्टि की और फिनलैण्ड और स्वीडन का नाटो में समावेश होने की पृष्ठभूमि पर पश्चिमी क्षेत्र में नई तैनाती की जाएगी, यह जानकारी साझा की।

डोनेत्स्क में हुए हमले में रशिया के पूर्व उप-प्रधानमंत्री रोगोझिन घायल

संघर्ष का दायरा

डोनेत्स्क – यूक्रेन की सेना ने ‘प्रिसिजन वेपन’ से किए हमले में रशिया के पूर्व उप-प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोझिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही डोनेत्स्क के वरिष्ठ नेता विताली खोत्सेन्को भी घायल होने की जानकारी रशियन सूत्र ने प्रदान की। डोनेत्स्क शहर की सीमा पर स्थित एक होटल पर हुए हमले में इनके घायल होने की बात कही गई है।

डोन्बास क्षेत्र में फिलहाल रशिया और यूक्रेन की सेना का प्रखर संघर्ष जारी हैं। कुछ दिन पहले यूक्रेन की सेना ने डोनेत्स्क पर भारी संख्या में रॉकेट और तोप से हमला किया था। रोगोझिन यह पूर्व यूक्रेन में जारी रशियन अभियान के लिए एक खास युनिट के साथ दाखिल हुए थे, यह दावा हो रहा हैं।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info