बाखमत में जारी रशिया के हमले तेज़ होने का यूक्रेनी सेना का दावा

- शहर के करीबी दो हिस्सों पर ‘वैग्नर ग्रुप’ का कब्ज़ा

मास्को/किव –  पूर्व यूक्रेन के निर्णायक बाखमत शहर पर रशिया के हो रहे हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ रही हैं, ऐसा दावा यूक्रेन की सेना ने किया है। सोमवार को रशियन सेना ने बाखमत पर भारी मात्रा में बम और रॉकेटस्‌‍ के हमले किए। रशियन फौज धीरे धीरे आगे बढ़ रही है और यूक्रेनी सेना के हथियार और रसद खत्म हो रही है, ऐसी जानकारी पश्चिमी माध्यम और यंत्रणाओं ने साझा की। इसी बीच, रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ ने पिछले ४८ घंटों में बाखमत के करीबी दूसरे हिस्से पर कब्ज़ा पाने का दावा किया है।

बाखमत

रशिया-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने के लिए महज दस दिन बचे है। इस दौरान यूक्रेन पर रशिया के अधिक बड़े और तीव्र हमले होंगे, ऐसी संभावना लगातार जताई जा रही थी। पिछले हफ्ते से रशियन हमलों की बढ़ी तीव्रता इसकी पुष्टी करती है। शनिवार और रविवार को रशियन सेना ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर मिसाइल, तोप, रॉकेटस्‌‍ और ड्रोन्स से जोरदार हमले किए थे। रशिया के इन हमलों में यूक्रेनी सेना के २५० से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की थी।

बाखमत

पूर्व यूक्रेन के सभी मोर्चों पर हो रहे हमले अधिक प्रखर हुए हैं, फिर भी मुख्य लक्ष्य बाखमत ही होने पर यूक्रेनी सेना और पश्चिमी यंत्रणा ध्यान आकर्षित कर रही है। डोनेत्स्क प्रांत के अहम जगह पर स्थित बाखमत शहर पूरे प्रांत पर कब्ज़ा करने के लिए अहम समझा जा रहा है। बाखतम शहर रशिया के लिए ‘टैक्टिकल विक्टरी’ साबित हो सकता है, ऐसा दावा पश्चिमी यंत्रणा और माध्यम कर रहे हैं। बाखमत पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया डोनेत्स्क के क्रैमाटोर्स्क और स्लोविआन्स्क शहर पर भारी हमले कर सकती है। इस वजह से इन शहरों के साथ डोनेत्स्क प्रांत पर नियंत्रण रखने के लिए बाखमत का कब्ज़ा निर्णाय है। इसी वजह से पिछले साल से रशियन सेना लगातार इसी शहर पर कब्ज़ा पाने के लिए हमले कर रही है।

बाखमतवरील

पिछले ४८ घंटों में रशिया ने बाखमत में आगे बढ़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। ‘वैग्नर ग्रुप’ के दलों ने बाखमत की सीमा पर स्थित क्रास्नाया गोरा एवं बुडनोवका इन दो हिस्सों पर कब्ज़ा किया है। रशियन सेना बाखमत की पुरी घेराबंदी करने में कामयाब हुई है, यह दावा भी रशिया के रक्षा विभाग ने किया है।

इसी बीच, रशिया के चेचेन प्रांत के प्रमुख रमजान कादिरोव ने यह बयान किया है कि, रशिया दक्षिण यूक्रेन के ओडेसा एवं ईशान्य यूक्रेन के खार्किव प्रांत पर भी कब्ज़ा पाएगी। रशिया की सुरक्षा के लिए यह कब्ज़े में रहना अहम है, ऐसा कादिरोव ने कहा। इसी बीच रशिया ने यूक्रेन में शुरू किया अभियान इस वर्ष के अन्त तक पूरा होगा, यह दावा भी उन्होंने किया।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info