रशिया-यूक्रेन युद्ध की वर्षगांठ की पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा परमाणु तैयारी की चेतावनी

मास्को – रशिया-यूक्रेन युद्ध का एक वर्ष २४ फ़रवरी को पूरा हो रहा हैं। इसके पूर्व संध्या पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ पश्चिमी गूट को रशिया की परमाणु तैयारी का अहसास कराया। रशिया अपना ‘न्युक्लियर ट्राइड’ अधिक मज़बूत करने पर जोर देगी और ‘सरमात’ परमाणु अस्त्र कुछ ही महीनों में रशियन रक्षा बल में तैनात होगा, ऐसा इशारा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिया। रशिया अपनी नौसेना में तीन परमाणु पनडुब्बियां भी शामिल कर रही हैं, इसप पुतिन ने ध्यान आकर्षित किया। रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने बुधवार को ही परमाणु हमले के मुद्दे पर आगाह किया था। इसके बाद राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने परमाणु तैयारी के मुद्दे पर किए बयान परमाणु युद्ध के मुद्दे पर रशिया दे रही चेतावनियां खोखली ना होने की बात दर्शाती है।

परमाणु तैयारी

आजतक कोई भी परमाणु अस्त्र धारी देश बड़े युद्ध में पराजित नहीं हुआ हैं। मौजूदा समय पर रशिया अपने अस्तित्व के लिए युद्ध कर रही हैं और इस युद्ध में हार का विकल्प रशिया के सामने हो रही नहीं सकता, ऐसा बयान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने हाल ही में किया था। इसके बाद पूर्व राष्ट्राध्यक्ष मेदवेदेव ने रशिया पर हार थोपने की कोशिश हुई तो हम परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करने में हिचकिचाएंगे नहीं, ऐसी चेतावनी दी थी। इसके बाद अब राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने फिर से रशिया की परमाणु तैयारी का ज़िक्र करके पश्चिमी गूट को आगाह किया है।

परमाणु तैयारी

यूक्रेन के सैन्य अभियास का एक साल पूरा होने से पहले गुरूवार को रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ‘डिफेन्डर ऑफ द फादरलैण्ड हॉलिडे’ के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करने के लिए भाषण किया। इसमें पुतिन ने रशिया की परमाणु तैयारी के साथ सैन्य क्षमता बढ़ाने के मुद्दे पर जोर दिया। ‘रशिया अपना न्युक्लियर ट्राइड अधिक मज़बूत करने पर जोर देगी। रशिया जल्द ही सरमात जैसा अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल रक्षा बल में तैनात कर रही हैं। कुछ दिन पहले बोरेई प्रवर्ग के एम्परर अलेक्झांडर थ्री नामक परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल हुई है। अगले कुछ वर्षों में ऐसी तीन परमाणु पनडुब्बियां नौसेना में शामिल होगी’, ऐसा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने कहा।

परमाणु तैयारी

इस दौरान पुतिन ने रशिया के रक्षाबल में अधिक प्रगत हथियार और यंत्रणाओं को शामिल किया जाएगा, यह दावा भी किया। ‘किन्झाल’ और ‘झिरकॉन’ जैसें हायपरसोनिक मिसाइलों का भारी मात्रा में उत्पादन शुरू हुआ है और यह मिसाइलें जल्द से जल्द रक्षाबलों को प्रदान होंगे, ऐसा इसारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिया।

इसी बीच, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने रशिया-यूक्रेन युद्ध अभी एक साल शुरू रहेगा, ऐसा इशारा किया है। रशिया ने मर्यादा तोड़ दी हैं और बड़ी संख्या में जान का नुकसान होने के बावजूद नई तैनाती शुरू हैं। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के रुकने के आसार दिखाई नहीं देते, इन शब्दों में वॉलेस ने यह युद्ध अधिक लंबा चलने के संकेत दिए। इसी बीच रशिया के उप-विदेश मंत्री मिखाईल गैलुझिन ने यह इशारा दिया कि, पश्चिमी देश (एन्ग्लो सैक्सन्स) यूक्रेन संघर्ष अधिक से अधिक रक्तरंजित होने की कोशिश कर रहा हैं।

यूक्रेन की सीमा के करीब रशिया का लड़ाकू विमान गिरा

यूक्रेन अभियान पूरा करके वापस लौट रहा रशिया का लड़ाकू विमान सुखोई-२५ रशियन सीमा में गिरने की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने साझा की है। पश्चिमी रशिया के वैल्युस्की डिस्ट्रिक्ट में विमान की दुर्घटना होने से इसके चालक की मौत होने की बात मंत्रालय ने स्पष्ट की है। कुछ माध्यमों ने यूक्रेन ने ही इस विमान को मार गिराने का दावा किया था। लेकिन, तकनीकी खराबी के कारण यह विमान गिरने की बात रक्षा मंत्रालय के निवेदन में स्पष्ट की गई है।

इससे पहले यूक्रेन ने रशियन सीमा के हवाई अड्डों पर हमले करके रशियन लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आयी थी। इस वजह से यह घटना भी ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info