बाखमत समेत डोन्बास के रशियन मोर्चे पर यूक्रेन के बड़े हमले

- इन हमलों पर पुख्ता प्रत्युत्तर देने का रशिया का दावा

किव/मास्को – यूक्रेनी सेना ने बाखमत शहर के साथ ही डोन्बास क्षेत्र में रशियन मोर्चे पर बड़े हमले करने का वृत्त है। कुछ हिस्सों में यूक्रेनी सेना ने रशिया के बचाव को तोड़ने के दावे भी किए गए हैं। लेकिन, रशिया के रक्षा विभाग ने इन दावों को ठुकराया है और बाखमत और सोलेदार के साथ डोनेत्स्क में यूक्रेन के हमलों पर पुख्ता प्रत्युत्तर देने की बात स्पष्ट हुई। बाखमत के रशियन अभियान में निर्णायक बने ‘वैग्नर ग्रुप’ ने यूक्रेन के दावों की पुष्टि की हैं और ‘स्प्रिंग काउंटरऑफेन्सिव’ सुरू होने की चेतावनी भी दी है।

रशियन मोर्चे पर

पिछले हफ्ते से रशियन सेना ने डोन्बास क्षेत्र में हमलों की तीव्रता काफी बढ़ाई थी। इससे यूक्रेन को जान का भारी नुकसान उठाना पड़ा है, यह कहा जा रहा हैं। सोलेदार शहर पर कब्ज़ा करने के साथ बाखमत के ९५ प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त करने से रशिया के हमलों को सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही थी। रशिया के इस मोर्चे को यूक्रेन जवाबी हमलों से प्रत्युत्तर देगा, ऐसे दावे माध्यम कर हे थे। लेकिन, यूक्रेन की सरकार के जवाबी हमले के लिए अभी समय लगेगा ऐसे बयान सामने आए थे।

v

इस पृष्ठभूमि पर पिछले २४ घंटे में यूक्रेन कर रहे दावे ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यूक्रेन के सोशल मीडिया चैनल्स ने रशियन मोर्चे पर काफी हमले होने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ हैं। इसमें सोलेदार, बाखमत और डोनेत्स्क में दिए हमलों का ज़िक्र हैं। इनमें से बाखमत शहर पर हुए हमलों की यूक्रेन के उपरक्षा मंत्री ने पुष्टि की है। पिछले कुछ दिनों में यूक्रेनी सेना ने बाखमत के दो किलोमीटर के क्षेत्र पर कब्ज़ा किया है और रशियन दलों को पीछे धकेला है, ऐसा दावा यूक्रेन की उप-रक्षा मंत्री हैना मैलिअर ने किया।

रशियन मोर्चे पर

बाखमत को लेकर किए गए इन बयानों की रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ ने भी पुष्टि की। ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन ने रशियन सेना ने बाखमत का कुछ हिस्सा खोने का बयान किया। रशिया के रक्षा विभाग ने यह दावे ठुकराए हैं। उत्तर बाखमत के कुछ हिस्सों में सैन्य बल ने सामरिक इरादों से कुछ बदलाव किए हैं और नए क्षेत्र में बढ़त बनाई होने की बात रक्षा विभा ने स्पष्ट की। लेकिन, प्रिगोझिन ने इस खुलासे की आलोचना करके इसे पीछे हटना कहते हैं, ऐसी फटकार लगाई है।

बाखमत के करीबी सोलेदार शहर के साथ डोनेत्स्क प्रांत के कुछ हिस्सों में यूक्रेनी सेना ने लगभग ३० हमले करने की बात रशियन सूत्रों ने साझा की। लेकिन, यह सभी हमले नाकाम किए गए और यूक्रेनी सेना का भारी नुकसान करने का दावा रशियन रक्षा विभाग ने किया। यूक्रेनी सेना ने रशियन सेना का बचाव तोड़ना मुमकिन नहीं हुआ, यह रशिया ने स्पष्ट किया। झैपोरिझिआ एवं खेर्सन प्रांत में यूक्रेन ने हमले नहीं किए हैं, यह भी रशियन रक्षा विभाग ने स्पष्ट किया।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info