तीसरे विश्वयुद्ध के लिए तैयार रहें- तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन का इशारा

तीसरे विश्वयुद्ध के लिए तैयार रहें- तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अंकारा: ‘तीसरे विश्वयुद्ध के लिए तैयार रहें’, ऐसा संदेश तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने अपनी जनता को दिया है| तुर्की की राजधानी अंकारा में एक कार्यक्रम में बोलते समय एर्दोगन ने यह इशारा दिया है| सीरिया में अमरिका का लष्करी अड्डा यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत साबित हो सकती है, ऐसा दावा एर्दोगन ने किया है| इस क्षेत्र में तुर्की, रशिया और ईरान का लष्कर तैनात है, इसकी याद दिलाकर एर्दोगन ने तीसरे महाभयंकर विश्वयुद्ध के खतरे का एहसास दिलाया है|

तुर्की ने पिछले महीने से तुर्की-सीरिया की सीमा के पास स्थित सीरिया के आफ्रिन इलाके में व्यापक लष्करी मुहीम शुरू की थी| इस इलाके के पास स्थित ‘मनबिज’ में अमरिकी सेना तैनात है और वह कुर्दों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है| इस मुद्दे को लेकर तुर्की और अमरिका के बीच प्रचंड तनाव है और तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिका के खिलाफ संघर्ष की भूमिका ली है| अंकारा में तीसरे विश्वयुद्ध का इशारा देते समय एर्दोगन ने अमरिकी लष्करी अड्डों के बारे में किया उल्लेख इस संघर्ष से संबंधित है|

‘अमरिका सीरिया में २० लष्करी अड्डे निर्माण कर रहा है| यह अड्डे तीसरे विश्वयुद्ध की चिंगारी भड़का सकते हैं| इसी इलाके में तुर्की, रशिया और ईरान की भी सेना तैनात है| इसीलिए अमरिका के लष्करी अड्डों की वजह से इस इलाके में सर्वंकष युद्ध भडक सकता है’, इन शब्दों में एर्दोगन ने तीसरे विश्वयुद्ध का इशारा दिया है|

इसके पहले सन २०१५ में तुर्की के तात्कालिक प्रधानमंत्री अहमद दावुतोग्लु ने भी तीसरा विश्वयुद्ध भडकने का इशारा देकर उसे रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश करनी चाहिए, ऐसा कहा था| कुछ महीनों पहले एर्दोगन ने आज की तुर्की का विस्तार ‘ऑटोमन साम्राज्य’ इतना करने की महत्वाकांक्षा व्यक्त की थी|

 

(Courtesy: www.newscast-pratyaksha.com)

leave a reply