अमरिका में चीन से होनेवाली आयात को ६० अरब डॉलर्स का फटका

अमरिका में चीन से होनेवाली आयात को ६० अरब डॉलर्स का फटका

वॉशिंगटन: अमरिका एवं चीन में व्यापार युद्ध का नया भड़का उड़ता दिखाई दे रहा है| कई दिनों पहले चीन से आयात होने वाले लोहा एवं एल्युमिनियम पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने बड़ी तादाद में कर जारी करने की बात घोषित की थी| यह कर जागतिक व्यापार युद्ध को भड़काएगा, ऐसा इशारा अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्था तथा विश्लेषकों ने दिया था| उसके बाद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन पर लगभग ६० अरब डॉलर के नए कर जारी करने का निर्णय लिया था और जल्द ही इस विषय की घोषणा अपेक्षित है| इस घोषणा के जरिये अमेरिका तंत्रज्ञान, दूरसंचार और जीवनावश्यक वस्तू के साथ कुल १०० उत्पादनों की आयात कर के कर के दायरे में लाने की संभावना है|

६० अरब डॉलर्स, फटका, चीन, व्यापार युद्ध, नया भड़का उड़ता, अमरिका, डोनाल्ड ट्रम्प

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने राष्ट्राध्यक्ष पद के प्रचार मुहिम के दौरान चीन का उल्लेख ‘अमरीका की लूट करने वाला डकैत’ ऐसा करके अगर वह सत्ता पर आए तो इस डकैत को नियंत्रित कर सकेंगे, ऐसा इशारा दिया था| राष्ट्राध्यक्ष पद के सूत्र स्वीकारने के बाद ट्रम्प ने अपने मंत्रिमंडल में चीन के लूट को विरोध करनेवाले अधिकारियों का समावेश करके, चीन को खुली चुनौती दी थी| पिछले वर्ष चीन से अमरिका के साथ व्यापार में होने वाले गैर व्यवहारों के मुद्दे पर जांच शुरू की गई थी|

६० अरब डॉलर्स, फटका, चीन, व्यापार युद्ध, नया भड़का उड़ता, अमरिका, डोनाल्ड ट्रम्प

उसके बाद फरवरी महीने में ट्रम्प ने चीन में लोहा एवं एल्युमिनियम की आयात कर के दायरे में लाने के लिये आध्यादेश भी जारी किया| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस निर्णय पर चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ रही है| ट्रम्प इनका निर्णय यह जागतिक व्यापार युद्ध के संकेत होने का इशारा अमरिका के मित्र देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्था एवं अभ्यासकों ने दिया है| इसी के साथ इस निर्णय से अमरिका के साथ जागतिक वित्तव्यवस्था को फटका लगने की संभावना है, ऐसा डर भी व्यक्त किया जा रहा है|

कई दिनों पहले अमरिका के अग्रणी के उद्योग विषयक संगठनों ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को पत्र लिखकर चीन पर कर न जारी करें, ऐसा आवाहन किया था| इसे नजरअंदाज करके ट्रम्प ने चीन पर कर जारी करना निश्चित किया है| १९७४ वर्ष के बाद यूएस ट्रेड एक्ट के अनुसार चीन के उत्पादन पर कर जारी होने वाला है, ऐसी जानकारी प्रशासन की अधिकारियों ने दी है|

६० अरब डॉलर्स, फटका, चीन, व्यापार युद्ध, नया भड़का उड़ता, अमरिका, डोनाल्ड ट्रम्प

नए करों के अनुसार सूचना तंत्रज्ञान के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार एवं जीवनावश्यक उत्पादनों का समावेश होगा ऐसे संकेत दिए गए हैं| सूत्रों ने दिए जानकारी के अनुसार चीन से आयात होनेवाले लगभग १०० उत्पादनों पर कर जारी किया जा रहा है और उसका मूल्य लगभग ६० अरब डॉलर्स से अधिक होने की आशंका है| अमरिका एवं चीन के दौरान सन २०१७ में लगभग ७०० अरब डॉलर्स का द्विपक्षीय व्यवहार हुआ है और उसमें अमरिका को लगभग ३७५ अरब डॉलर्स का नुकसान सहन करना पड़ा है|

ट्रम्प इनसे जारी होने वाले नए करों की पृष्ठभूमि पर चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने आनेवाले समय में चीन की वित्त व्यवस्था अधिक खुली करने के लिए कदम उठाए जाएंगे, ऐसा कहा है|

 

व्यापरयुद्ध सारे दुनिया को आर्थिक मंदी के खायी में धकेलेगा – डॉईश बैंक का इशारा

बर्लिन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के आक्रामक धारणाओं की वजह से शुरू होनेवाला व्यापार युद्ध दुनिया को आर्थिक मंदी के खाई में धकेलेगी ऐसा इशारा जर्मनी के डॉईश बैंक ने दिया है| इससे पहले जागतिक व्यापार संघटना तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की धारणा जागतिक मंदी के लिये जिम्मेदार होगी, ऐसी चिंता व्यक्त की है|

डॉईश बैंक के रिपोर्ट में जागतिक मंदी के लिए चार घटक जिम्मेदार होंगे, ऐसा सूचित किया गया है| उनमें अमरिका ने लोहा एवं एल्युमीनियम के आयात पर जारी किया कर, अमरिका के वरिष्ठ अधिकारी गैरी कोहन का इस्तीफा, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने व्यापार युद्ध के बारे में किया हुआ ट्वीट एवं चीन पर जारी होने वाले संभाव्य अतिरिक्त कर इनका समावेश है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की आक्रमक धारणा को चीन, कैनेडा, मेक्सिको इनके जैसे अमरिका के व्यापारी साझेदारों से प्रत्युत्तर मिलेगा ऐसा दावा डॉईश बैंक के रिपोर्ट में किया गया है| ट्रम्पने सत्ता स्वीकारने के बाद अंतरराष्ट्रीय अभ्यासको ने जागतिक व्यापार युद्ध के बारे में अंदाजा व्यक्त किया था और वह आने वाले समय में वास्तविक रूप में आने की आशंका डॉईश बैंक के रिपोर्ट में व्यक्त की गई है|

(Courtesy: www.newscast-pratyaksha.com)

leave a reply