अफ्रीका में लष्कर स्थल पर भीषण आतंकी हमले

अफ्रीका में लष्कर स्थल पर भीषण आतंकी हमले

सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन के तल पर हुए हमले में ५९ सैनिकों की जान गई है अल-शबाब इस आतंकवादी संगठन का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मोगादिशू: अल शबाब इस आतंकी संगठन ने रविवार को सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन के लष्कर स्थल पर भीषण आतंकवादी हमला किया है। इस हमले में ५९ अफ्रीकन सैनिकों की जान गई है, ऐसा दावा अल-शबाब ने किया है अफ्रीकन यूनियन के अधिकारियों ने यह बात ठुकराई है और प्रत्युत्तर में किए कार्रवाई में २२ आतंकवादियों को ढेर करने की जानकारी सामने आई है।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में से लगभग १३० किलोमीटर पर होनेवाले बुलामारेर में अफ्रीकन यूनियन के शांति सेना के लष्करी तल है। रविवार की सुबह लगभग ९ बजे अल शबाब ने इस तल के बाहर दो भीषण विस्फोट किए। इस विस्फोट के बाद अल शबाब ने आतंकवादियों ने लष्करी तल पर जोरदार हमला किया है। इस हमले में लगभग ८० से अधिक आतंकवादी शामिल थे, ऐसी जानकारी लष्करी अधिकारियों ने दी है।

सोमालिया लष्कर एवं अफ्रीकन यूनियन के लष्करी पथक ने शनिवार को लोअर शैबेल में अल शबाब के तल पर हमले किए। इस हमले का बदला लेने के लिए अल शबाब ने अफ्रीकन यूनियन के तल पर हमला किया है, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस हमले के दौरान अल-शबाब से बड़ा शस्त्रास्त्र भंडार जप्त किया गया है।

पिछले कई वर्षों में अमरिका ने अफ्रीकन आतंकवादी संगठनों के विरोध में आक्रामक ड्रोन हमले शुरू किया है और स्थानीय लष्कर को बड़े तादाद में रक्षा सहायता प्रदान की जा रही है। इसकी वजह से सोमालिया में अल शबाब जैसे आतंकवादी संगठन कमजोर हुए हैं और अपना अस्तित्व बचाने के लिए लष्करी तल पर हमले कर रहा है, ऐसे दावे विश्लेषकों से किया जा रहा है।

नायजेरिया में बोको हराम के आतंकवादी हमले में ३० से अधिक लोग घायल

कानो: अफ्रीका में सबसे खतरनाक आतंकवादी संघटना के तौर पर पहचाने जाने वाले बोको हराम ने रविवार की रात उत्तर नाइजीरिया में किए हमले में ३४ लोग ढेर हुए हैं और ९० से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। कई महीनों पहले नाइजीरिया सरकार ने बोको हराम को खत्म करने के सफलता मिलने का दावा किया था। इस पृष्ठभूमि पर यह नया हमला नाइजीरियन रक्षा यंत्रणा असफल होने की बात उजागर हुई है।

रविवार की रात को पौने नौ के लगभग बोको हराम के आतंकवादियों ने बोर्नो स्टेट की राजधानी होनेवाले मैदुगुरी शहर के बाहर लष्करी तल पर हमला किया। साथ ही पास वाले दो गांवों में आत्मघाती हमलावरो ने विस्फोट किए। एक साथ हमला करने से १ सैनिक के साथ ३४ लोगों की जान गई है और ९० से अधिक लोग जख्मी हुए हैं।

लष्करी तल पर किए हमले में बोको हराम के लगभग २० आतंकी शामिल हुए थे एवम उन्होंने किए हमले के दौरान मोर्टर्स तथा रॉकेट भी बड़ी तादाद में उपयोग किया गया है, ऐसी जानकारी लष्करी अधिकारियों ने दी है।

बोको हराम पिछले ९ वर्ष से उत्तर नायजेरिया में अपना प्रभाव प्रस्थापित करने के लिए लगातार हमले कर रहा है। इस कालखंड में लगभग २० हजार से अधिक नागरिकों की जान गई है और २० लाख नागरिक विस्थापित हुए हैं। नायजेरिया के व्यतिरिक्त नाइजर एवं चाड इन देशों में बोको हराम सक्रिय होने की बात कही जा रही है।

(Courtesy: www.newscast-pratyaksha.com)

leave a reply