चलन युद्ध में डॉलर के गिरावट के बाद सोने में निवेश ही बचाव करेगी – ख्यातनाम तज्ञ क्लाडिओ ग्रास का दावा

चलन युद्ध में डॉलर के गिरावट के बाद सोने में निवेश ही बचाव करेगी – ख्यातनाम तज्ञ क्लाडिओ ग्रास का दावा

मॉस्को – ‘‘दुनिया भर में चलन युद्ध शुरू है। इस चलन युद्ध में अमेरीकी डॉलर में गिरावट की भारी संभावना है। इसके गलत परीणामों से बचने के लिए अपने पास रखा हुआ ‘भौतिक सोना’ यह एकमात्र विकल्प साबित होता है’, ऐसी चेतावनी ख्यातनाम विशेषज्ञ क्लाडिओ ग्रास ने दी। अमेरीका और पश्‍चिमी देशों की राजनीतिक और वित्तिय सामर्थ्य अब पूर्वीय देशों के पास आने से दुनियाभर में बड़ी उलथपलथ होगी, ऐसी चेतावनी भी ग्रास ने दी।

डॉलर‘क्लाडिओ ग्रास’ जो बहूमूल्य धातू में निवेश के बारे में तज्ञ है, उन्होंने रशियन समाचार एजन्सी को दी मुलाकात में चलन युद्ध और उसके अपरीहार्य परीणामों का अहसास कराया। अभी दुनिया में चलन युद्ध शुरू हुआ है, ऐसा ग्रान ने दृढता से कहा। साथही इस चलन युद्ध से वर्तमान सार्वत्रिक चलन अमेरीकी डॉलर गिर सकता है। दुनिया भर के देशों की करीब ६५ प्रतिशत इतनी विदेशी मुद्रा अमेरीकी डॉलर्स में है, इसकी याद दिलाते हुए ग्रास ने डॉलर के गिरावट से भीषण वित्तिय उत्पात मचेगा, ऐसा अंदाज जताया।

ग्रास ने महसूस कराते हुए, ‘दुनिया की अर्थव्यवस्था पर का कर्जा करीब २३० लाख करोड डॉलर्स तक पहुँच चूका है। साथही राजनीतिक और सामरीक स्थिती भी बदल रही है, जहॉं शीत युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। इससे यूरोपीय देशों को अब रशिया का डर नहीं है। इसलिए अपने सोने के बडे भांडार की रशिया से सुरक्षा करने के लिए यूरोपीय देशों ने अमेरीका में रखा हुआ अपना सोना वापस लेना शुरू किया है। जर्मनी, तुर्की और नेदरलँड इन देशों ने अमेरीका से अपने सोने का भांडार स्वदेश लाना शुरू किया है, इसकी याद क्लाडिओ ग्रास ने कराई।

‘प्रथम और द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद अमेरीका दुनिया का सबसे शक्तीशाली देश बन गया। क्यूंकी स्वतंत्र माने जाने वाले देशों का करीब ७० प्रतिशत सोना अमेरीका के कब्जे में था। इससे अमेरीकी डॉलर को सार्वत्रिक चलन का दर्जा मिला। मात्र पिछले ३० सालों से मुझे अलग ही अनुभव आ रहा है’, इस पर ‘क्लाडिओ ग्रास’ ने ध्यान खिचा। मुख्य देशों की मध्यवर्ती बँक किसी भी समर्थन के बिना नोटों की छपाई कर रहा है। जिससे चलन क्षेत्र में बड़ी उलथपुलथ होते हुए अस्थिरता निर्माण होगी, इसकी याद ग्रास ने कराई।

वर्ष २००८ से मंदी से दुनिया वित्तिय अस्थिरता से ग्रस्त हो चुकी है, जहा अलग देश वित्तिय क्षेत्र और संपत्ति में बड़ा निवेश कर रहे है। वित्तिय व्यवस्था ने निर्माण की हुई यह सारी समस्या है जो दशकभर के कार्यकाल में भीषण स्वरूप धारण कर रही है, ऐसा दावा करते हुए अमेरीकी डॉलर की गिरावट रोकी नहीं जा सकती, ऐसा दावा ग्रास ने किया।

अमेरीकी डॉलर की गिरावट का?भीषण परीणाम रोकने के लिए खुद के कब्जे में वास्तविक सोने को रखना चाहिए, इस से काफी खतरा टल सकता है, ऐसा क्लाडिओ ग्रास का कहना है। राजनीतिक सामर्थ्य पश्‍चिमी देशों से पूर्वीय देशों की ओर जा रहा है। जो नियमित रुप से फिरने वाले चक्र की गती का हिस्सा है। ऐसे समय वास्तविक सोने में निवेश काफी लाभदायी होगी, ऐसा दावा करते हुए ग्रास ने दुनिया भर की जनता को सावध किया है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info