ग्रीस और तुर्की के बीच तीव्र संघर्ष होने की संभावना – विश्लेषकों का इशारा

ग्रीस और तुर्की के बीच तीव्र संघर्ष होने की संभावना – विश्लेषकों का इशारा

अथेन्स/अंकारा – तुर्की ने अपने समुद्री क्षेत्र को लेकर लीबिया के साथ किया समझौता ग्रीस और तुर्की के बीच संघर्ष शुरू होने का कारण साबित होगा, यह इशारा विश्‍लेषकों ने दिया है| पिछले हफ्ते में तुर्की ने लीबिया के साथ समझौता करते समय भूमध्य समुद्र के बडे हिस्से पर अपना कब्जा होने की बात दर्ज की थी| इसी क्षेत्र पर ग्रीस भी दावा बता रहा है और इस वजह से इसी मुद्दे पर ग्रीस और तुर्की एक-दुसरे के सामने खडे होने की संभावना बढी है|

ग्रीस और तुर्की, संघर्ष, रेसेप एर्दोगन, ईंधन, कार्रवाई, अथेन्स, अमरिकायूरोपिय महासंघ के सदस्यत्व, शरणार्थियों के झुंड और भूमध्य समुद्री क्षेत्र पर कब्जा करने जैसे कई मुद्दों पर पिछले कई वर्षों से ग्रीस और तुर्की के बीच अनबन शुरू है| पिछले दशक से तुर्की पर अपनी पकड स्थापित करनेवाले राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने इस मुद्दे पर आक्रामक रवैया अपनाया है और ग्रीस, सायप्रस जैसे देशों को धमकाना शुरू किया है| तुर्की के इस रवैये पर जवाब देने के लिए ग्रीस ने पहले ही अपने युद्धपोत भूमध्य समुद्र में तैनात किए है|

ग्रीस और तुर्की, संघर्ष, रेसेप एर्दोगन, ईंधन, कार्रवाई, अथेन्स, अमरिकातुर्की, ग्रीस और सायप्रस इन देशों के दरमियान होनेवाले भूमध्य समुद्री क्षेत्र में ईंधन के काफी बडे भंडार होने का दावा होता है| इन्हीं भंडारों पर अपना हक साबित करने की कोशिश जारी है| पिछले कुछ वर्षों में तुर्की ने अपने ईंधन का खनन करनेवाले जहाज इस क्षेत्र में भेजकर सर्वे भी किया था| इन जहाजों के साथ ही तुर्की ने अपने युद्धपोत भी भेजे थे| तुर्की की यह आक्रामकता यूरोपिय महासंघ एवं नाटो को नाराज करनेवाली साबित हुई है| इस वजह से नाटो और महासंघ के दोनों गुटों से तुर्की को पहले ही कडी चेतावनी दी गई थी|

पर, फिर भी लीबिया के साथ समझौता करके तुर्की ने ग्रीस को नए से उकसाया दिख रहा है| तुर्की-लीबिया समझौते के बाद ग्रीस ने लीबिया के विरोध में भी कार्रवाई की चेतावनी दी है और उनके राजदूत को निकाल बाहर किया है| ग्रीक प्रधानमंत्री ने हाल ही में नाटो की बैठक के दौरान अपनी नाराजगी तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के सामने स्पष्ट तौर पर रखी थी| पर, इस बातचीत में किसी भी प्रकार का हल नही निकल सका, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की है|

ग्रीस और तुर्की, संघर्ष, रेसेप एर्दोगन, ईंधन, कार्रवाई, अथेन्स, अमरिकाइसी बीच भूमध्य समुद्र के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ग्रीस ने सभी स्तरों पर पुरी तैयारी की है, यह चेतावनी ग्रीस के रक्षामंत्री ने दी है| तभी, ग्रीस के नौसेनाप्रमुख ने इसके आगे अन्य देशों के लिए रुके बिना ग्रीस नौसेना स्वयं ही ‘एक्शन’ करेगी, यह इशारा दिया है| ग्रीस के शासक गठबंधन ने सांसद एंजेलॉस सिरिगॉस ने ग्रीस नौसेना ने भूमध्य समुद्र में अपने युद्धपोत उतारने का दावा भी किया है|

दो महीने पहले ही अमरिका ने ग्रीस के साथ लंबे समय के लिए रक्षा सहयोग का समझौता किया है और इसमें नए लष्करी ठिकानों के साथ ‘ड्रोन बेसेस’ स्थापित करने के प्रावधान का भी समावेश था| इस समझौते के पीछे तुर्की की आक्रामकता का मुद्दा भी अहम था, यह कहा जा रहा था| यूरोप के ग्रीस और भूमध्य समुद्र के सायप्रस यह अमरिका के मित्र देश है और उनके साथ तुर्की के होनेवाले विवाद भी अमरिका के लिए चिंता का विषय होने की बात अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने ग्रीस के साथ हुए समझौते के दौरान स्पष्ट की थी|

ग्रीस और तुर्की, संघर्ष, रेसेप एर्दोगन, ईंधन, कार्रवाई, अथेन्स, अमरिका

तुर्कीबरोबरील वादात इस्रायलचे ग्रीसला समर्थन

जेरुसलम – तुर्की और लीबिया में समुद्री सीमा संबंधी हुए समझौते के मुद्दे पर इस्रायल ने ग्रीस का समर्थन करने का ऐलान किया है| इस्रायल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट के जरिए इस विषय पर अपनी भूमिका स्पष्ट की|

‘इस्रायल का ग्रीस को पूरा समर्थन है और समुद्री सीमा के मुद्दे पर हम ग्रीस के साथ डटकर खडे रहेंगे| ग्रीस की समुद्री सीमा का किसी ने भी उल्लंघन किया तो इसके विरोध में ग्रीस के अधिकारों का समर्थन इस्रायल करेगा| ग्रीस के साथ हो रही भागीदारी इस्रायल के लिए काफी अहम है’, यह बात इस्रायल के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की है|

साथ ही तुर्की से भूमध्य समुद्री क्षेत्र में जारी गतिविधियों पर इस्रायल का ध्यान होने की बात दर्ज करके इसके विषय पर कडी चिंता भी व्यक्त की जा रही है|

English

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info