अमरीका ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया तो पुरे विश्व में परमाणु तुफान होगा

- अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों की चेतावनी

अमरीका ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया तो पुरे विश्व में परमाणु तुफान होगा

जेरूसलम/वॉशिंग्टन – अमरीका और पश्चिमी देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के बाद पुरे विश्व में परमाणु तुफान शुरू होगा। सौदी अरब, जॉर्डन, इजिप्ट और यूएई भी परमाणु बम प्राप्त करने की शर्यत में उतरेंगे, ऐसी चेतावनी अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने दी है। ईरान के बाद सौदी भी परमाणु बम से सज्जित होगा, ऐसा इशारा अमरीका के विश्लेषकों ने कुछ ही दिन पहले दिया था। सौदी ने भी ऐसें इशारें दिए थे।

परमाणु समझौता सफल करना हैं तो ईरान पर अबतक लगाए सभी प्रतिबंध और रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी संगठन की सुचि से हटाने की शर्ते ईरान ने अमरीका के सामने रखी हैं। इन माँगों पर बायडेन प्रशासन ने कोई भी ऐलान नहीं किया। लेकिन, परमाणु समझौते के लिए ईरान को प्रतिबंधों से सहुलियत प्रदान करने के संकेत बायडेन प्रशासन दे रहा हैं। अमरिकी कांग्रेस के शासक और विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधि इसका तीव्र विरोध कर रहे हैं। लेकिन, इस विरोध के बावजूद बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने पर कायम हैं। इस वजह से यह परमाणु समझौता होता है तो क्या होगा, इसका अहसास अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी बायडेन प्रशासन को दिला रहे हैं।

ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी सुचि में रखकर अमरीका को किसी भी तरह का लाभ प्राप्त नहीं होगा, ऐसा विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने हाल ही में कहा था। ‘लेकिन, ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ के हाथ अमरिकी जनता के खून से भिगे हैं। इस वजह से रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी संगठन की सुचि से हटाने के लिए बायडेन प्रशासन ने कोई भी वजह बयान की तो भी वह सहमत होने लायक नहीं होगी’, ऐसा एली कोहनीम नामक खाड़ी संबंधित विश्लेषक ने कहा है। ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ से संबंधित मांग मंजूर करने के बावजूद बायडेन प्रशासन ने परमाणु समझौता किया तो इससे खाड़ी में परमाणु हथियारों की स्पर्धा शुरू होगी, ऐसी चेतावनी कोहनीम ने दी। इसी दौरान डिफेन्स ॲण्ड सिक्युरिटी फोरम नामक अभ्यासगुट के विश्लेषक अमीर अविवी ने इस मुद्दे पर अधिक गंभीर परिणामों का अहसास कराया।

ईरान परमाणु हथियारों से सज्जित हुआ तो इससे खाड़ी के ईरान विरोधी देश असुरक्षित होंगे। इसके बाद सौदी अरब, इजिप्ट, जॉर्डन और यूएई भी परमाणु हथियारों से सज्जित होने की गतिविधियाँ शुरू करेंगे, ऐसी चेतावनी अविवी ने दी। ऐसा हुआ तो इन देशों को आत्मरक्षा के लिए परमाणु हथियारों से सज्जित ना हो, ऐसी सलाह देने का किसी तरह का नैतिक अधिकार अमरीका और यूरोप को नहीं रहेगा, ऐसी चेतावनी अविवी ने दी। ईरान परमाणु हथियारों से सज्जित होने की दिशा में बढ़ रहा हैं, यह स्पष्ट होगा उस दिन सौदी अरब पाकिस्तान से परमाणु बम प्राप्त करेगा। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को निधी प्रदान करनेवाले सौदी ने इसका प्रावधान काफी पहले ही कर रखा हैं, यह दावा इस्रायली विश्लेषकों ने किया।

ऐसा हुआ तो सीर्फ खाड़ी में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में अस्थिरता निर्माण होगी, विश्वभर में संघर्ष छिड़ जाएगा। इस्रायल की अस्तित्व के लिए काफी बड़ा खतरा निर्माण होगा, इसका अहसास अविवी ने कराया। इस वजह से ईरान के साथ परमाणु समझौता करना मानवता के लिए खतरनाक हैं। इसके बावजूद यूरोपिय महासंघ और बायडेन प्रशासन इस परमाणु समझौते के लिए जोर क्यो दे रहे हैं, यह समझ आने के आगे होने की चिंता अविवी ने जतायी। बायडेन प्रशासन जिनके साथ परमाणु समझौते के लिए इतना जोर दे रहे हैं, उस ईरान ने अमरीका को ‘बड़ा शैतान’ और इस्रायल को ‘छोटा शैतान’ कहा था, इसकी याद अविवी ने ताज़ा की।

English  हिंदी 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info