परमाणु हमला हुआ तो रशिया पूरी दुनिया को भस्म कर देगा

- रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन  

परमाणु हमला हुआ तो रशिया पूरी दुनिया को भस्म कर देगा

मॉस्को: ‘जिसमें रशिया का अस्तित्व नहीं, ऐसी दुनिया को क्यों बाकि रखना है ? इसलिए अगर रशिया पर परमाणु हमला हुआ, तो रशिया पूरी दुनिया को भस्म कर देगा’, ऐसे भयंकर शब्दों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने परमाणु युद्ध के महाभयंकर परिणामों का एहसास कराके दिया है। इससे पहले भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अपने परमाणु हमले से दुनिया का कोई भी देश सुरक्षित नहीं है, ऐसा इशारा दिया था। उसके बाद फिर एक बार राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दुनिया को भस्म करने की धमकी देकर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

वर्तमान में रशियामें चुनाव का वातावरण चल रहा है और जल्द ही चुनाव संपन्न होने वाले हैं। इस चुनाव प्रचार के दौरान बोलते समय रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने परमाणु युद्ध के बारे में सबसे गंभीर धमकी दी है। ‘रशिया कभी भी परमाणु युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। लेकिन रशियन हवाई सुरक्षा यंत्रणाओं ने रशिया की दिशा में दागे परमाणु की जानकारी दी और यह परमाणु कहाँ पर गिरेंगे इसकी सटीक जानकारी दी, तो रशिया शांत नहीं बैठेगा’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने कहा है। ‘ऐसे समय पर रशिया अपने ऊपर हुए परमाणु हमले का जवाब देगा। जिस दुनिया में रशिया नहीं हो सकता, ऐसी दुनिया को बचाने का कोई भी मतलब नहीं। रशिया ऐसी परिस्थिति में पूरी दुनिया को भस्म कर देगा’, ऐसी धमकी पुतिन ने दी है।

अपने ऊपर हुए हमले को प्रत्युत्तर देने का संवैधानिक अधिकार रशिया के पास है, इसकी भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने याद दिलाई है। पिछले हफ्ते में भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने इसी प्रकार का विधान करके अंतरराष्ट्रिय स्तरपर खलबली मचा दी थी। रशिया के मिसाइल हमलों से दुनिया का कोई भी देश सुरक्षित नहीं रह सकता है, ऐसा पुतिन ने कहा था। उनके इस दावे पर अमरिका से प्रतिक्रिया आई थी। अमरिका भूतपूर्व विदेश मंत्री कॉंडोलिझा ने पुतिन के विधानों का मजाक उड़ाया था। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के विधान हास्यास्पद है, ऐसा दावा राईस ने किया था।

‘८० के दशक में रशिया के पास अमरिका को लक्ष्य बनाने वाले मिसाइल्स थे। उस वजह से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष अगर अमरिका को यह धमकी दे रहे हैं, तो उसमें कुछ नया नहीं है। उल्टा यह हास्यास्पद बात है’, ऐसा दावा कॉंडोलिझा राईस ने किया था। उसके बाद फिर एक बार रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने परमाणु युद्ध की संभावना जताकर उसपर पूरी दुनिया को गंभीर इशारा देने की बात दिखाई दे रही है। पिछले कुछ वर्षों से बार बार परमाणु परीक्षण करके पूरी दुनिया को खतरे में डालने वाले उत्तर कोरिया के गैर जिम्मेदार तानाशाह किम जॉन्ग-ऊन की तरफ से नियमित रूपसे परमाणु हमले की धमकियाँ दी जा रहीं हैं। लेकिन एक मर्यादा के बाहर उनकी परमाणु हमले की धमकियों को गंभीरता से देखा नहीं जा रहा है। लेकिन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने परमाणु हमले के बारे में किए विधान परमाणु संहार की भयंकर संभावनाएं दुनिया के सामने खड़ी कर रहे हैं। इस वजह से राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की इन धमकियों की तरफ अत्यंत गंभीरता से देखा जा रहा है।

leave a reply