अमरिका के साथ जंग हुई तो ही चीन का ‘साऊथ चायना सी’ पर से नियंत्रण छुटेगा – अमरिका के ऍडमिरल डेव्हिडसन की चेतावनी

अमरिका के साथ जंग हुई तो ही चीन का ‘साऊथ चायना सी’ पर से नियंत्रण छुटेगा – अमरिका के ऍडमिरल डेव्हिडसन की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ‘‘‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में चीन ने अपनी ताकत काफी मात्रा में बढायी है। इस क्षेत्र पर पुरी तरह चीन का अंकुश प्रस्थापित हुआ है। अब अमरिका के साथ जंग हुई तो ही इस सागरी क्षेत्र से चीन का नियंत्रण कम हो सकता है।’’ इन शब्दों में अमरिका के ऍडमिरल फिलिप एस. डेव्हिडसन ने स्पष्ट रुप से समझ दी है। अमरिकी कॉंग्रेस को दिए लिखित रिपोर्ट में ऍडमिरल डेव्हिडसन ने दी हुई यह चेतावनी समयोचित दिखाई दे रही है।

पिछले कई हफ्तों से अमरिकी नौसेना के युद्धपोत और विध्वसंक युद्धपोत ‘साऊथ चायना सी’ में गश्त डाल रहे है। चीन द्वारा इस क्षेत्र में खडे किये हुए कृत्रिम द्विपों के नजदीक से गश्त करते हुए, अमरिका ने वह चीन के दावों से तथा धमकियों से नही डरता, यह दिखा दिया था। इस पर चीन की जहरिली प्रतिक्रिया आयी थी और चीन ने अपनी नौसेना का बल प्रदर्शित करते हुए अमरिका को जवाब दिया था। ऐसे समय में अमरिका के ऍडमिरल डेव्हिडसन द्वारा ‘साऊथ चायना सी’क्षेत्र में चीन के अंकुश के बारे में दी हुई चेतावनी महत्वपूर्ण साबित हो रहे है।

अमरिकी कॉंग्रस को भेजे लिखित रिपोर्ट में ऍडमिरल डेव्हिडसन ने चीन द्वारा इस सागरी क्षेत्र में हुई तैयारियों का दाखला दिया है। चीन द्वारा इस क्षेत्र में खडे हुए कृत्रिम द्विपों का अब सैनिकी अड्डे में परिवर्तन हुआ है। इसलिए चीन इस सागरी क्षेत्र पर और भी मजबूत तरीके से अंकुश रखा हुआ है, ऐसे ऍडमिरल डेव्हिडसन ने बताया। यह सैनिकीकरण अमरिका के इस क्षेत्र के हितसंबंधो के लिए चुनौती साबित होगा। ऐसा कहते हुए ऍडमिरल डेव्हिडसन ने अमरिका को आनेवाले धोखे से सावधान किया है।

संक्षिप्त मे कहा जाए तो अमरिका के साथ जंग की स्थिती का अपवाद रखा तो चीन ने इस क्षेत्र पर पुरी तरह अंकुश बनाया है ऐसे कह सकते है, ऐसा सूचक बयान ऍडमिरल डेव्हिडसन ने किया है। अलग शब्दों में कहा जाए तो अमरिका को अगर इस महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में प्रभाव कायम रखना है तो चीन के साथ जंग करने के अलावा कोई भी विकल्प सामने नही, ऐसा ऍडमिरल डेव्हिडसन अमरिकी कॉंग्रेस को बता रहे है। इस से पहले भी अमरिकी नौसेना के एशिया-पॅसिफिक क्षेत्र के कमांड प्रमुख हॅरि हॅरिस ने अमरिकी संसद को ऐसे ही गंभीर चेतावनी दी थी।

उनके चेतावनी के बाद अमरिका ने अपनी नौसेना की साऊथ चायना सी क्षेत्र की गतिविधियां तेज की थी। चीन के विरोध के और संदेहों के बावजूद अमरिका इस अंतरर्राष्ट्रीय सागरी क्षेत्र में गश्त करेगा ऐसे अमरिकी अधिकरियों ने बार बार कहा था। पर इस क्षेत्र पर चीन के अंकुश के बारे में चेतावनी देकर ऍडमिरल डेव्हिडसन ने अमरिकी संसद को वास्तविकता की समझ दी है।

हिंद महासागर क्षेत्र से पॅसिफिक महासागर क्षेत्र तक अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए चीन द्वारा काफी पहले से तैयारी हो चुकी थी। अब चीन इन योजनाओं को प्रत्यक्ष रुप से कार्य में ला रहा है और उसके लिए अपने सैनिकी बल के साथ ही आर्थिक तथा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है, यह स्पष्ट हो चुका है। इसीलिए अमरिका के वरिष्ठ अधिकारी चीन के गतिविधियों की गंभीर रुप से दाखल लेते हुए अपने देश को परिणामों के बारे में समझ देते हुए दिखाई दे रहा है।

English  मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info/status/988786262923497475
https://www.facebook.com/WW3Info/posts/386420371766453