पश्‍चिमी देश और रशिया में परमाणु युद्ध निश्‍चित,रशिया के भूतपूर्व सेना अधिकारी का थरथराहट उडानेवाली चेतावनी|

पश्‍चिमी देश और रशिया में परमाणु युद्ध निश्‍चित,रशिया के भूतपूर्व सेना अधिकारी का थरथराहट उडानेवाली चेतावनी|

सीरिया में चल रहीं घटनाओं को देखते हुए, अमेरीका के अगुआई में पश्‍चिमी देश और रशिया में परमाणु युद्ध निश्‍चित है| एक बार यह परमाणु युद्ध छिड़ गया तो उस पर कोई भी नियंत्रण नहीं रख सकता| यह युद्ध सप्ताह और कुछ महीने चलनेवाला नहीं| तो यह युद्ध सिर्फ अल्पावधि के लिए चलेगा’, ऐसी चेतावनी सोवियत रशिया के पूर्व सेना अधिकारी इव्हेग्नेय बुझेन्स्की ने दिया है|

सोवियत रशिया की सेना में लेफ्टनंट जनरल पद से निवृत्त हो चुके और फिलहाल रशियन अभ्यासगुट ‘पीआयआर’ के लिए काम करनेवाले इव्हेग्नेय बुझेन्स्की ने इससे पहले भी रशिया की नीति अतिवादी शब्दों में रखी थी| अमेरीका की चुनाव में रशिया द्वारा हस्तक्षेप के आरोपों से अमेरीका और रशिया के संबंधों में खिचाव है| वहीं रशिया का भूतपूर्व जासूस सर्जेई स्क्रिपल पर लंडन में हुए जहर के इस्तेमाल पर रशिया के ब्रिटन और अमेरीका से राजनीतिक स्तर पर युद्ध शुरू हो चुका था| लेकिन सीरिया में अमेरीका और पश्‍चिमी देश और रशिया के हितसंबंधों का सिधा टकराव हो रहा है| इसका दाखिला देते हुए बुझेन्स्की ने ‘डेलि स्टार’ नामक समाचारपत्र से बात करते वक्त परमाणु युद्ध निश्‍चित रूप से हो कर रहेगा, ऐसा डरानेवाला दावा किया|

सीरिया के संघर्ष का परिवेश परमाणु युद्ध में होगा| अमेरीका के अगुआई में पश्‍चिमी देश और रशिया इनमें से कोई भी एक एटम बम का इस्तेमाल करेगा, तो उससे भीषण परमाणु युद्ध भड़का उठेगा| लेकिन इस परमाणु युद्ध के बारे में पश्‍चिमी देशों के तर्क गलत हो सकते है| यह युद्ध कुछ सप्ताह या फिर कुछ महीने चलनेवाला नहीं| तो यह युद्ध अल्पावधि के चलेगा, ऐसा कहते हुए एटम बम के इस्तेमाल से रशिया और पश्‍चिमी देशों का इस युद्ध में भयकारी विनाश होगा, ऐसा बुझेन्स्की ने आगाह किया है| एक बार सीरिया के युद्ध में रशियन का खून गिरा तो हम इससे पिछे नहीं हटेंगे, यसा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इससे पहले आगाह किया था, इसकी याद बुझेन्स्की ने करा कर दी थी| साथही अमेरीका और पश्‍चिमी देशों ने रशियन सेना पर दबाव बढ़ाया तो राष्ट्राध्यक्ष पुतिन परमाणु युद्ध छेड़ने से पिछे नहीं हटेंगे, इसकी याद इव्हेग्नेय बुझेन्स्की ने करा कर दी है|

‘पश्‍चिमी देशों को लग रहा है कि, यह परमाणु युद्ध खाड़ी, एशिया पॅसेफिक क्षेत्र या युरोप में कहीं तो होगा| लेकिन ऐसा सोचना यह उनकी दुसरी भूल होगी| क्युंकी जब यह परमाणु युद्ध भड़कने के बाद इस पर कोई भी नियंत्रण नहीं रख सकता’, ऐसी चेतावनी बुझेन्स्की ने दी| बुझेन्स्की ने अलग शब्दों में परमाणु युद्ध सर्वनाश करने बाद ही रूकेगा, ऐसा सुचित किया है| इससे पहले भी बुझेन्स्की ने कम शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की नीति रखने की कोशिश करते हुए अमेरीका और पश्‍चिमी देशों समेत दुनिया को परमाणु युद्ध की गंभीर चेतावनी दी थी|

सीरिया में इस्रायल और अमेरिका के ईरान साथही रशिया के खिलाफ गविविधियॉं बढ़ रही है, वहीं इव्हेग्नेय बुझेन्स्की ने अब परमाणु युद्ध निश्‍चित होने की दी हुई चेतावनी दुनिया को थरथराहट बढ़ानेवाल है, जिससे आनेवाले समय के भीषण स्थिती को याद करा कर दे रहे है|