सीरिया में अमरिका और रशिया की जंग खतरनाक रास्ते पे है – तुर्की के मंत्री की चेतावनी

सीरिया में अमरिका और रशिया की जंग खतरनाक रास्ते पे है – तुर्की के मंत्री की चेतावनी

इस्तंबूल – सीरिया में अमरिका और रशिया की छुपी जंग शुरू है तथा यह जंग खतरनाक तरीके से आगे बढ रही है, ऐसी चेतावनी तुर्की के सांस्कृतिक और पर्यटनमंत्री ‘नुमान कुर्तल्मुस’ ने दी| सीरिया के राष्ट्राध्यक्ष बशर अल अस्साद ने हाल ही में एक दैनिक से की बातचीत में अपने देश में दो महासत्ताओं का संघर्ष शुरू है, ऐसे कहा था| यह तिसरा विश्‍वयुद्ध है, ऐसे भी अस्साद ने कबुला था| इसकी पुष्टी करते हुए कुर्तल्मुस ने अमरिका और रशिया में शुरु छुपी जंग संहारक रुप ले सकती है, ऐसा डर जताया|

अमरिका और रशियातुर्की के इस्तंबूल में आयोजित कार्यक्रम में कुर्तल्मुस बोल रहें थे| अमरिका और रशिया सीरिया में छुपी जंग लढ ही रहे है| यह संघर्ष और भी तेज होते जा रहा है तथा इस से सर्वसंहारक जंग भडक उठेगी| जानकारों द्वारा दी जा रही इस चेतावनी की कुर्तल्मुस ने पुष्टी की| उसी समय इस क्षेत्र के बाहरी देशों ने अगर अपनी सेना पिछे ली तो सीरियाई संघर्ष का हल निकल सकता है, ऐसी मेरी राय होने की बात कुर्तल्मुस ने कही| इसकी वजह बताते हुए, कुर्तल्मुस ने दावा किया की, इस क्षेत्र के बाहरी देश अपनी सोच के आधार पर सीरिया में गतिविधियां चला रहे है और उस से विध्वंसक स्थिती पैदा हुई है|

सीरिया का फैसला करने का अधिकार केवल सीरियाई जनता को है| दुसरा कोई भी उनका फैसला सीरियाई जनता पर थोंप नही सकता, ऐसा बताते हुए कुर्तल्मुस ने आदर्शवादी भूमिका ली| पर सीरियन शासन के साथ खडे रहनेवालें रशिया और ईरान यह देश अस्साद सरकार को कानूनी होने का दावा करते है| वहीं अमरिका, इस्रायल, सौदी अरेबिया और अन्य खाडी देश अस्साद की सरकार को गैरकानूनी होने का दावा कर रहे है|

साथ ही अस्साद सरकार को सीरिया के भविष्य में स्थान नही हो सकता इस पर अमरिका और दोस्त देश कायम है| इसलिए सीरियन मसला काफी पेचिदा हो गया है और आनेवाले समय में उसका हल निकालने की संभावना खतम हो चुकी है| इसी लिए सीरिया में अमरिका और रशिया की जंग खतरनाक रास्ते से आगे जाने के बारे में कुर्तल्मुस ने दी चेतावनी भयावह सूचना है, ऐसा स्पष्ट हो रहा है|

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info/status/996329648316268544
https://www.facebook.com/WW3Info/posts/393970331011457