अमरीका के मध्यावधि चुनाव के नतीजे घोषित; ट्रम्प के रिपब्लिकन पार्टी का सिनेट पर कब्जा – डेमोक्रटस् का प्रतिनिधी सदन पर नियंत्रण

अमरीका के मध्यावधि चुनाव के नतीजे घोषित; ट्रम्प के रिपब्लिकन पार्टी का सिनेट पर कब्जा – डेमोक्रटस् का प्रतिनिधी सदन पर नियंत्रण

वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प का राजनीतिक भविष्य दाव पर लगे अमरीका के मध्यावधि चुनाव के नतीजे घोषित हुए है| इस चुनाव में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी ने अमरीकी सिनेट पर अपनी पकड मजबूत की जिसे सबसे बडा विजय होने का दावा ट्रम्प ने किया| इससे ट्रम्प की लोकप्रियता घटी है और अमरीकी जनता उनके खिलाफ जा चुकी है, ऐसे किए गए दावे झुठलाए गए है| ऐसा होते हुए भी विरोधी पक्ष रह चुके डेमोक्रॅट पार्टी ने प्रतिनिधी सदन पर कब्जा जमाते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सामने चुनौती खडी की ऐसा राजनतिक विशेषज्ञों का कहना है|

इस मध्यावधि चुनाव की ओर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की शासनकाल पर अमरीकी जनता का इकरारनामा की ओर देखा जा रहा था| विरोधी पार्टी रह चुके डेमोक्रॅट पार्टी ने ट्रम्प से अमरीका को बचाने के लिए ये मध्यावधि चुनाव मतलब एक अवसर होगा, ऐसा दावा किया था| वहीं इस चुनाव में डेमोक्रॅट पार्टी को सफलता मिली तो अमरीका में खूनखराबा होगा, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को दी गई थी| इससे इस चुनाव में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प साथही उनके विरोधकों का भी राजनीतिक भविष्य दॉंव पर लगा था| डेमोक्रॅट पार्टी के कुछ नेता?और समर्थक इस चुनाव में ट्रम्प के पार्टी की बडी हार होगी और उनकी सरकार गिरेगी, ऐसे दावे किए जा रहे थे|

लेकिन इन मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रम्प के रिपब्लिकन पार्टी ने सिनेट पर अपनी पकड मजबूत करने में सफलता प्राप्त की है| इससे ट्रम्प के खिलाफ जनता के नाराजगी की लहर आएगी, ऐसा दावा करनेवाले विरोधकों का मुँह बंद हो गया है| लेकिन ऐसा होते हुए भी अमरीका के प्रतिनिधी सदन में डेमोक्रॅट पार्टी ने अपनी हुकूमत रखने में सफलता प्राप्त की है| डेमोक्रॅट पार्टी की नेता नॅन्सी पॅलोसी ने अपनी पार्टी ट्रम्प प्रशासन के कामकाज पर नजर रखने की जिम्मेदारी निभाएगी, ऐसे सूचक विधान किए है|

प्रतिनिधी सदन में डेमोक्रॅट पार्टी के प्रबलता से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सामने खडी कठिनाईयों में बढ़ोत्तरी हुई है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के इस फैसले को रोकने के लिए और उनके नीतिओं को चुनौती देने का काम डेमोक्रॅट पार्टी से किया जा सकता है, ऐसी बातचित अभी से शुरू हुई है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लेकिन अपनी पार्टी को बडी सफलता मिलने का दावा करते हुए उस पर समाधान जताया है|

इस मध्यावधि चुनाव में बडी संख्या में हुआ मतदान ट्रम्प की ओर से और विरोध में खडे मतदारों की तीव्र भावना प्रगट कर रही है, ऐसा दावा राजनीतिक विशेषज्ञ कर रहे हे| साथही ट्रम्प की लोकप्रियता घटी नही है, इसका दाखिला इस चुनाव से मिला ऐसा विशेषज्ञों का कहना है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info