अफगानिस्तान में युद्धविराम करते है तो ही तालिबान से बातचीत होगी – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

अफगानिस्तान में युद्धविराम करते है तो ही तालिबान से बातचीत होगी – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

काबुल – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगानिस्तान की आकस्मिक यात्रा की| इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमरिका-तालिबान संबंधी बडी अहम घोषणा की| ‘तालिबान के साथ बातचीत करने के लिए अमरिका तैयार है| पर, उससे पहले तालिबान को अफगानिस्तान में युद्धविराम घोषित करना होगा| तालिबान को यह अवसर दुबारा नही मिलेगा’, यह कडी चेतावनी भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी| लेकिन, तालिबान ने अमरिका के साथ बातचीत करने संबंधी अभी ही कुछ बताना मुमकिन नही है, यह ऐलान किया है|

राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, युद्धविराम, अश्रफ गनी, तालिबान, बातचीत, अफगानिस्तान, ईरान

पहली बार अफगानिस्तान की  यात्रा पर पहुंचे राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बागराम लष्करी अड्डे पर अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी से भेंट की| इस भेंट में राष्ट्राध्यक्ष गनी ने ट्रम्प के सामने अपनी सरकार का पक्ष रका| इसी बीच तालिबान के साथ बातचीत करने के लिए अमरिका की कोशिश शुरू है, यह बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कही| इसके बाद लष्करी अड्डे पर अमरिकी सैनिकों से बातचीत करते समय भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तालिबान के विषय में कडी भूमिका अपनाने की बात स्पष्ट की|

राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, युद्धविराम, अश्रफ गनी, तालिबान, बातचीत, अफगानिस्तान, ईरान‘अफगानिस्तान में ८,६०० या उससे कम सैनिक तैनात रहेंगे| इसके लिए अमरिका काम कर रही है| अमरिका की इस सेना तैनाती संबंधी तालिबान को बातचीत करनी है| पर, उससे पहले उन्हें युद्धविराम घोषित करना होगा’, यह मांग राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रखी| साथ ही ‘तालिबान युद्धविराम के लिए तैयार होती है तो ही अमरिका युद्धविराम कायम रखेगी| पर, तालिबान ही युद्धविराम के लिए तैयार नही होती है, तो उन्हें यह अवसर दुबारा कभी भी प्राप्त नही होगा’, यह बयान करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तालिबान को नई चेतावनी दी|

इससे पहले भी अमरिका ने तालिबान के साथ बातचीत की थी| पर, अमरिका के साथ बातचीत करते समय भी तालिबान ने अफगानिस्तान में आतंकी हमलें जारी रखे थे| अपने हमलों में तालिबान ने आम जनता के साथ सेना और अमरिकी सैनिकों को लक्ष्य किया था| तालिबान के इन हमलों पर आलोचना करके अमरिका इस बातचीत पीछे हटी थी| इस पृष्ठभूमि पर तालिबान के साथ फिर से बातचीत करने से पहले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तालिबान को युद्धविराम की शर्त की याद दिलाई|

इसी बीच कुछ दिन पहले तालिबान का वरिष्ठ कमांडर मुल्ला बरादर ने ईरान की यात्रा करके विदेशमंत्री जावेद झरिफ से भेंट की थी| इस भेंट में अमरिका को अफगानिस्तान से निकाल बाहर करने पर ईरान और तालिबान की सहमति बनने की खबरें प्राप्त हुई थी| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तालिबान को परिणामों की सही शब्दों में एहसास कराया दिखाई दिया है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info