मनीला – ‘पाग–असा द्विपों से चीन दूर रहे| यह बिनती नही है, सूचना है| इसके परे जाकर चीन ने कार्रवाई की तो मै मेरे सैनिकों को आत्मघाती हमलें करने के आदेश करूंगा’, ऐसा फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते इन्होंने चीन को धमकाया है| पिछले कुछ दिनों से फिलिपिन्स के ‘पाग–असा’ द्विपों को चीन के सैकडों जहाजों ने घेर रहा है और चीन यह द्विप कब्जे में करने की तैयारी में होने की चर्चा है| अमरिका ने भी चीन की इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है| लेकिन, चीन की तुलना में काफी छोटा देश होनेवाले फिलिपिन्स ने आक्रामक राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने हम चीन के दबाव के सामने झुकेंगे नही, यह कडा संदेशा दिया है और हम संघर्ष के लिए भी तैयार होने की चेतावनी चीन को दी है|
हमारे दोस्त बनकर रहे| लेकिन, ‘पाग–असा’ और अन्य द्विपों को हाथ ना लगाए| यदि चीन ने इन द्विपों को लेकर कुछ गलत किया तो मेरे एक इशारे के साथ फिलिपिनो सैनिक चीन के जहाजों पर आत्मघाती हमलें करेंगे, यह धमकी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने दी है| यह धमकी देते समय चीन के साथ मित्रता करने के लिए हम याचना नही करेंगे, यह भी फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने सुनाया है| पिछले दो वर्षों में चीन के साथ बने सहयोग को अहमियत दे रहे दुअर्ते इनके इस धमकी ने खलबली मचाई है|
फिलिपिन्स और चीन में ‘साउथ चाइना सी’ का विवाद पुराना है| अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ‘साउथ चाइना सी’ को लेकर चीन के विरोध में दाखिल किए मुकदमे में फिलिपिन्स को जीत प्राप्त हुई थी| फिर भी पिछले दो वर्षों से राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने इस समुद्री क्षेत्र का विवाद दूर करके चीन के साथ सहयोग को अहमियत दी थी| चीन यह काफी बडा शक्तिमान देश है और चीन के विरोध में फिलिपिन्स युद्ध में जीत हासिल नही कर पाएगा, ऐसा दुअर्ते इन्होंने दो वर्ष पहले कहा था| लेकिन, शुक्रवार के दिन ‘पाग–असा’ द्विपों के मुद्दे पर दुअर्ते इन्होंने चीन को अंतिम चेतावनी दी है|
दौरान, फिलिपिन्स की क्षेत्र के ‘पाग–असा’ द्विपों को चीन के २७५ द्विपों ने घेर रखा है और इस क्षेत्र के तनाव में बढोतरी की है, यह आलोचना अमरिका के विशेष दूत जोसेफ फेल्टर इन्होंने की है|
इस दौरान, अमरिका और फिलिपिन्स के मरिन्स खास अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है और इसके लिए अमरिका की ‘यूएसएस वास्प’ यह एम्फिबियस युद्धपोत सुबिक बे द्विप पर दाखिल हुई है| इस युद्धपोत पर ‘एप–३५बी’ इन प्रगत लडाकू विमानों का बेडा तैनात है| इस वजह से चीन ने ‘पाग–असा’ द्विपों को अपने जहाजों की सहायता से घेरा करके फिलिपिन्स पर दबाव बढाने की कोशिश करने के संकेत प्राप्त हो रहे है| लेकिन, निडरता के लिए पहचाने जा रहे फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन को धमकी देकर अपने पीछे अमरिका का सामर्थ्य होने के संकेत दिए है|
इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:
![]() |
https://twitter.com/WW3Info |
![]() |
https://www.facebook.com/WW3Info |