वॉशिंगटन/बीजिंग – अमरिका और चीन के बीच पिछले वर्ष शुरू हुए व्यापारयुद्ध का नए से विस्फोट हुआ है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के ५५० अरब डॉलर्स के सामान पर कर लगाने का ऐलान किया है| यह कर अगले दो महीनों में लगाना शुरू हो रहा है| शुक्रवार के दिन चीन ने अमरिका से आयात हो रहे ७५ अरब डॉलर्स के सामान पर कर लगाने का ऐलान किया था| इसके विरोध में आक्रामकता से निर्णय करके ट्रम्प ने अमरिका पहुंच रहे चीन के सभी सामान को लक्ष्य किया| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किए नए ऐलान से दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का व्यापारयुद्ध खतम होने की संभावना पूरी तरह से मिट गई है|
शुक्रवार के दिन चीन की ‘स्टेट कौन्सिल’ ने अमरिका के ७५ अरब डॉलर्स के उत्पाद पर ५ से १० प्रतिशत कर लगाने का ऐलान किया था| यह कर लगाने के निर्णय पर सितंबर महीने से अमल होगा, यह बात चीन ने स्पष्ट की थी| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने व्यापारयुद्ध संबंधी दी हुई धमकियों को जवाब देने के लिए यह कर लगाने का ऐलान किया जा रहा है, यह बात चीन ने स्पष्ट की थी| चीन के इस ऐलान पर अमरिका ने तुरंत ही प्रतिक्रिया दर्ज की है|
अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सोशल मीडिया के जरिए चीन पर आलोचना करके नए कर लगाने का ऐलान किया| ‘चीन पिछले कई वर्षों से अमरिका के साथ हो रहे व्यापार का गलत लाभ उठा रहा है| अमरिका ने चीन के साथ व्यापार करते समय कई वर्षों से सैकडों अरबों डॉलर्स खोए है| इसके पहले क्लिंटन, बुश और ओबामा प्रशासन ने इस बारे में कुछ भी किया नही था| लेकिन, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर मै यह बात ज्यादा समय तक बर्दाश्त नही कर सकता| चीन ने अमरिका के ७५ अरब डॉलर्स के सामान पर कर लगाने का किया निर्णय राजनयिक उद्देश्य से प्रेरित है’, यह कहकर ट्रम्प ने नए करों का ऐलान किया|
चीन पर दो स्तरों में कर लगाया जाएगा| १ सितंबर से चीन के ३०० अरब डॉलर्स के उत्पाद पर १५ प्रतिशत और १ अक्तुबर से चीन के २५० अरब डॉलर्स के उत्पादों पर ३० प्रतिशत कर वसुल ना शुरू होगा, यह जानकारी ट्रम्प ने दी है| ट्रम्प ने किए इस ऐलान से अमरिका में आयात हो रहे चीन के सभी सामानों पर कर वसुला जाएगा, यह बात स्पष्ट हुई है|
पिछले महीने में अमरिका और चीन के बीच व्यापारयुद्ध से बचने के लिए बातचीत हुई थी| लेकिन, इस बातचीत में चीन समय की बर्बादी कर रहा है, यह आरोप करके ट्रम्प ने चीन के उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने की धमकी दी थी| इस धमकी के बाद चीन ने अपने युआन चलन का मुल्य कम करके अमरिका को झटका दिया था| इसके बाद ट्रम्प ने अब चीन के साथ बातचीत की संभावना खतम होने के संकेत देकर जल्द ही नई कार्रवाई का ऐलान करेंगे, यह बात स्पष्ट की थी|
ट्रम्प ने कार्रवाई करने से पहले ही चीन ने अमरिकी उत्पादों पर कर लगाने का ऐलान किया और इससे अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के सभी सामानों पर कर वसुलने का निर्णय किया दिखाई दे रहा है| इस ऐलान पर जागतिक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर होगा, यह डर विश्लेषकों ने व्यक्त किया है| लेकिन, जागतिक अर्थव्यवस्था से भी अधिक हमें अमरिकी अर्थव्यवस्था की चिंता है, यह बात ट्रम्प ने पहले भी स्पष्ट की थी|
इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:
![]() |
https://twitter.com/WW3Info |
![]() |
https://www.facebook.com/WW3Info |