पैलेस्टाईन के वेस्ट बैंक में इस्रायली बस्ती को अमरिका ने वैध करार दिया – पैलेस्टाईन और यूरोपिय महासंघ ने की आलोचना

पैलेस्टाईन के वेस्ट बैंक में इस्रायली बस्ती को अमरिका ने वैध करार दिया – पैलेस्टाईन और यूरोपिय महासंघ ने की आलोचना

वॉशिंग्टन – जेरूसलम में अमरिका का दूतावास शुरू करके अमरिका ने वह इस्रायल की राजधानी होने की बात स्वीकारी थी| इसके बाद वर्ष १९६७ से पहले सीरिया का कब्जा रहें गोलान की पहाडियों पर इस्रायल का अधिकार होने की बात पर ट्रम्प प्रशासन ने मुहर लगाई थी| यह दो निर्णय करके राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिका ने इस्रायल संबंधी तय की हुई नीति में काफी बडे बदलाव किए थे| पैलेस्टाईन के वेस्ट बैंक में इस्रायली नागरिकों के लिए बनाई गई बस्ती वैध करार देकर ट्रम्प प्रशासन ने इस्रायल के समर्थन में और एक अहम निर्णय घोषित किया है| इसकी कडी गुंड सुनाई दे रही है और पैलेस्टाईन ने इस निर्णय पर कडी आलोचना की है| इसके साथ ही यूरोपिय महासंघ ने भी अमरिका के इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त की है|

अमरिका में पहले रहे ओबामा प्रशासन ने किया और एक निर्णय राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने बदला है| इस सुधार का ऐलान अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने सोमवार के दिन बुलाई वार्तापरिषद में किया| ‘वेस्ट बैंक में इस्रायल ने निर्माण की हुई बस्ती पूरी तरह से वैध है| इस बस्ती के निर्माण से अंतरराष्ट्रीय नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन नही हुआ है, यह पक्का’, ऐसा पोम्पिओ ने कहा| ‘इस निर्णय की वजह से वेस्ट बैंक को अमरिका ने दिए दर्जा में बदलाव नही होगा| इस्रायली और पैलेस्टिनी को बातचीत करके वेस्ट बैंक संबंधी मुद्दे का हल निकालना है| दोनों देशों की शांतिवार्ता पर भी इस निर्णय का असर नही होगा’, यह भी अमरिकी विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया|

वेस्ट बैंक में इस्रायली शरणार्थियों की बस्ती बनाने का निर्णय यह कानूनी मुद्दों का अध्ययन करके किया गया है| इसके लिए वहां की स्थिति का ठिक से विचार किया गया है, यह जानकारी भी पोम्पिओ ने दी| साथ ही वेस्ट बैंक में इस्रायली शरणार्थियों की आबादी संबंधी अमरिका ने किया निर्णय दुनिया के अन्य किसी भी हिस्से में लागू नही किया जा सकता| यह निर्णय मात्र वेस्ट बैंक के लिए ही सीमित है’, यह भी पोम्पिओ ने कहा| वही, पिछले कई वर्षों से इस्रायल और पैलेस्टाईन में हो रही बातचीत कामयाब हो, इस लिए वेस्ट बैंक में हो रहे इस्रायल के निर्माण कार्य को अवैध कहा गया था| ऐसा करने के बावजूद इस क्षेत्र में शांति स्थापित नही हुई थी, इस ओर ध्यान आकर्षित करके पोम्पिओ ने अमरिका ने किए निर्णय का समर्थन किया|

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू और अन्य इस्रायली नेताओं ने भी अमरिका के इस निर्णय का स्वागत किया| इसके लिए प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने फोन करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के प्रति आभार व्यक्त किया| तभी, अंतरराष्ट्रीय नियम बाजू में रखकर उसकी जगह जंगल के कानून ने ली है, यह आलोचना वेस्ट बैंक के पैलेस्टिनी नेता साएब एरेकात ने की है| तभी अमरिका के इन निर्णय के कारण हमारी भूमिका में बदलाव नही होगा, ऐसा यूरोपिय महासंघ ने कहा है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी वेस्ट बैंक में इस्रायल ने किया निर्माण कार्य अवैध ही है, यह बात डटकर रखी है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info