‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के विरोध में दक्षिण कोरिया ने किया युद्ध का ऐलान – दुनिया भर में ९२ हजार से भी अधिक लोग इस महामारी के चपेट में

‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के विरोध में दक्षिण कोरिया ने किया युद्ध का ऐलान – दुनिया भर में ९२ हजार से भी अधिक लोग इस महामारी के चपेट में

सेऊल/रोम/तेहरान – दक्षिण कोरिया ने ‘कोरोना व्हायरस’ के महामारी के विरोध में युद्ध का ऐलान किया है| दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून जे इन ने इस युद्ध का ऐलान किया| ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव हुए देशों में चीन के बाद दक्षिण कोरिया में सबसे अधिक लोग इस महामारी के चपेट में है| दक्षिण कोरिया में अबतक लगभग पांच हजार लोग ‘कोरोना व्हायरस’ से पीडित देखें गए है| कोरिया के अलावा ईरान और इटली में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या ज्यादा देखी गई है और इसके साथ ही दुनिया भर में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या ९२ हजार से भी अधिक होने की बात सामने आयी है|

पीछले दो महीनों से प्रमुखता से चीन में फैल रही कोरोना व्हायरस की महामारी अब दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रभाव दिखा रही है| मात्र एक हफ्ते में दुनिया के २० से भी अधिक देशों में कोरोना व्हायरस के मरीज देखें गए है और कोरोना व्हायरस का फैलाव हुए देशों की संख्या ७० हुई है| पिछले २४ घंटों में छह देशों में पहली बार कोरोना व्हायरस के मरीज देखें गए है| इन देशों में युक्रैन, लाटव्हिया, सौदी अरब, जॉर्डन, ट्युनिशिया और सेनेगल का समावेश है|

दक्षिण कोरिया में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज पीछले महीने में देखें जाना शुरू हुआ| पर, मात्र, एक हफ्ते में इस महामारी का संक्रमण काफी तेज हुआ है और सरकार एवं स्थानिय यंत्रणा इस महामारी के फैलाव का अंदाजा लगाने में असफल होने की बात स्पष्ट हुई है|

कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून ने इस असफलता पर देश सें माफी मांगी है और मास्क एवं अन्य सामान की आपुर्ति करने में देखी गई कमी के कारण हुई तकलीफ पर अफसोस जताया है| साथ ही इसके आगे युद्ध स्तर पर ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का मुकाबला करने का और इसके लिए २५ अरब डॉलर्स का प्रावधान करने का ऐलान भी उन्होंने किया|

दक्षिण कोरिया के अलावा ईरान और इटली में ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव तेज हो रहा है और ऐसी स्थिति में इन देशों में हडकंप मच रहा है| ईरान में कोरोनो व्हायरस के मरीजों की संख्या २,३३६ तक जा पहुंची है और इसके चलते ७७ लोगों की मौत हुई है| ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिए मरीजों में २३ सांसद भी है| साथ ही पीछले तीन दिनों में ईरान के एक सांसद एवं सर्वोच्च नेता खामेनी के सलाहकार की कोरोना व्हायरस के चपेट में आने से मौत होने की बात स्पष्ट हुई है|

इटली में पीछले २४ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ से जान खोनेवाले मरीजों की संख्या में काफी बढोतरी हुई है| रविवार तक इटली में कोरोना व्हायरस के कारण १८ लोगों ने दम तोडा था| पर, मंगलवार की सुबह तक इस बिमारी के कारण इटली में कुल ५२ लोगों की मौत होने की बात दर्ज हुई| इटली, यूरोप में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी से सबसे अधिक प्रभावी देश साबित हुआ है| ऐसे में इटली में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या दो हजार से भी अधिक हुई है|

जापान में भी कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या एक हजार के करीब जा पहुंची है और अबतक जापान में इस महामारी के कारण १२ लोगों की मौत हुई है| इस पृष्ठभूमि पर जापान ने इस वर्ष आयोजित होनेवाले ‘ऑलिंपिक’ का उद्घाटन देरी से होने के संकेत दिए है| फ्रान्स ने कोरोना व्हायरस की महामारी का बढता दायरा रोकने के लिए पाठशाला बंद करने का निर्णय किया है और ब्रिटेन की विमान कंपनियों ने अपनी उडानों में काफी बडी कटौती करने का ऐलान किया है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info