अफ़गानिस्तान में दो बम धमाकों में हुई १३ लोगों की मौत

अफ़गानिस्तान में दो बम धमाकों में हुई १३ लोगों की मौत 13 dead in two terrorist bomb blasts in Afghanistan

कंदहार – आतंकियों ने अफ़गानिस्तान के कंदहार प्रांत में किए बम धमाकों में नौ लोगों की मौत हुई है और पाँच लोग घायल हुए। वहीं, पख्तिया प्रांत में आतंकियों ने बम धमाके से पुलिस की गाड़ी को लक्ष्य किया। इस घटना में पख्तिया प्रांत के पुलिस प्रमुख समेत चार पुलिस अधिकारी मारे गए। ईद की पृष्ठभूमि पर तालिबान ने युद्धविराम का ऐलान किया था। इस घोषणा का अफ़गान सरकार ने स्वागत किया था। लेकिन, इस युद्धविराम के बावजूद वहाँ पर अभी आतंकी हमलों का सत्र रुका नहीं हैं। इन बम धमाकों की ज़िम्मेदारी का स्वीकार हालाँकि अभी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं किया है, लेकिन यह हमला तालिबान ने किया होगा, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

Afghanistan, Third World War

बुधवार के दिन कंदहार प्रांत के अर्गस्तान में एक बस को आतंकियों ने लक्ष्य किया। इस वारदात में नौं यात्री मारे गए। मृतकों में महिला और बच्चों का समावेश है। वहीं, पख्तिया प्रांत के करम इलाके में आतंकियों ने पुलिस वैन को बम धमाके से लक्ष्य किया। इस हमले में, इस प्रांत के पुलिस प्रमुख और तीन पुलिस अधिकारी मारे गए। पुलिस प्रमुख की गाड़ी को लक्ष्य करने के उद्देश्‍य से ही आतंकियों ने यहाँ रास्ते के किनारे पर बम रखा था। यहाँ से नज़दिकी पुलिस चौकी पर आतंकी हमला हुआ होने की जानकारी प्राप्त होने पर, ये पुलिस अधिकारी अपनी गाड़ी से उस पुलिस चौकी की दिशा में निकले थे। इसी दौरान इनकी गाड़ी को आतंकियों ने लक्ष्य किया होने की जानकारी सामने आयी है।

कुछ दिन पहले, ईद की पृष्ठभूमि पर तालिबान ने अफ़गानिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम घोषित किया था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से अफ़गानिस्तान में फिर से आतंकी हमलों का सत्र शुरू हुआ है। बुधवार के दिन यात्री बस पर हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी क स्वीकार अभी किसी संगठन ने नहीं किया है। इसी बीच, मंगलवार के दिन काबुल में एक स्थानीय समाचार चैनल पर किए गए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी तालिबान ने स्वीकारी है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info