अमरीका के जोरदार हवाई हमलों के बाद तालिबान ने दी नतीजों की धमकी

परिणामांची धमकी, नतीजों की धमकी

काबुल – अमरीका ने अफ़गानिस्तान के कंदहार और हेल्मंड प्रांत में तालिबानीयों पर जोरदार हवाई हमले किए। इन हमलों ने तालिबान को बड़ा नुकसान पहुँचाया है। इस पर तालिबान ने प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। इन हमलों के गंभीर नतीजे होंगे, ऐसी धमकी तालिबान ने अमरीका को दी है। इसका मतलब तालिबान पीछे हटने की तैयारी में जुटे अमरिकी सैनिकों पर हमले करेगी या नहीं, यह अभी तालिबान ने स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन, इन हमलों का काफी बड़ा असर दिखाई दे रहा है और अफ़गानिस्तान में तालिबान की मनमानी होने नहीं देंगे, ऐसा स्पष्ट संदेश अमरीका ने इन हमलों के ज़रिये दिया गया है।

तालिबान ने अफ़गानिस्तान के स्पिन बोल्दाक में किए भीषण रक्तपात में १०० से अधिक लोग मारे गए। कुछ शव अभी तक स्पिन बोल्दाक की सड़कों पर पड़े होने का दावा किया जा रहा है। अफ़गानिस्तान के अंदरुनि मंत्रालय के प्रवक्ता मिरवाईज स्तानिकज़ई ने स्पिन बोल्दाक में तालिबान की क्रूरता के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है। ‘पाकिस्तान के पंजाब स्थित नेतृत्व के प्राप्त आदेशों पर ही तालिबान बेगुनाह अफ़गान लोगों का कत्लेआम कर रही है। इस वजह से शत्रु का असली चेहरा सामने आया है’, यह आरोप स्तानिकज़ई ने लगाया। साथ ही तालिबान ने अमरिकी सेना के लिए दुभाषी के पद पर काम करनेवाले अफ़गानियों का शिरच्छेद किया था। इन घटनाओं की वजह से तालिबान की दहशत बढ़ी और अफ़गानिस्तान की सरकार अधिक कमज़ोर होने का चित्र दिखाई देने लगा था। इसका अमरीका ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

Read more: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/taliban-threatened-repercussions-after-heavy-us-airstrikes/