ट्रम्प के परिवार वालों पर जैविक हमले पर अमरिकन मीडिया का मौन – ट्रम्प का लड़का ‘एरिक ट्रम्प’ की आलोचना

ट्रम्प के परिवार वालों पर जैविक हमले पर अमरिकन मीडिया का मौन – ट्रम्प का लड़का ‘एरिक ट्रम्प’ की आलोचना

वॉशिंग्टन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के परिवारवालों के घर में ‘व्हाईट पाउडर’ के लिफाफे आए हैं, ऐसा दावा ट्रम्प के लड़के ‘एरिक ट्रम्प’ ने किया है। अमरिका के एक न्यूज़ चैनल को दीए साक्षात्कार में एरिक ट्रम्प ने यह दावा किया है। छः महीनों पहले ट्रम्प की बहु वेनेसा ट्रम्प को व्हाईट पाउडर द्वारा हुए हमले की वजह से अस्पताल में भरती करना पडा था, ऐसी खबर सामने आई थी।

फॉक्स न्यूज़’ को दिए साक्षात्कार में एरिक ट्रम्प ने इस घटना पर ध्यान न देनें वाले की दखल न लेने वाले अमरिकी मीडिया की आलोचना की है। ‘मुझे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के र में व्हाईट पाउडर से भरे लिफाफे भेजे गए हैं। लेकिन इस बात के प्रति किसी ने भी बात के प्रति ध्यान देकर निषेध दर्ज नहीं किया गया है’, ऐसी शिकायत एरिक ट्रम्प ने इस साक्षात्कार में की है।

‘अमरिकी मीडिया ट्रम्प के प्रशासन के मामले में लगातार नकारात्मक खबरें प्रसिद्ध करता है। ट्रम्प प्रशासन के सकारात्मक निर्णयों को नजरअंदाज किया जाता है। ट्रम्प के परिवार वालों के खिलाफ व्यक्तिगत स्तर पर आरोप किए जाते हैं’, ऐसा दुःख एरिक ट्रम्प ने व्यक्त किया है।

मीडिया बहुत ही दोतर्फा बर्ताव कर रही है और ट्रम्प परिवारवालों पर हमले करने की साजिशें रची जा रही है, ऐसा एरिक ट्रम्प ने कहा है। एरिक ट्रम्प द्वारा अपने साक्षात्कार में ‘व्हाईट पाउडर’ के प्रति किए हुए दावे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। उनके इस दावे की वजह से ही ट्रम्प परिवारों के अन्य सदस्यों को व्हाईट पाउडर के लिफाफे भेजे गए थे, यह बात पहली बार सामने आई है।

इसके पहले फ़रवरी महीने में ट्रम्प की बहु ‘वेनेसा ट्रम्प’ को भेजी गई व्हाईट पाउडर की घटना सामने आई थी। न्यूयॉर्क शहर के मॅनहॅटन इलाके में ट्रम्प का लड़का डोनाल्ड ट्रम्प जुनिअर के घर में एक लिफाफा भेजा गया था। वेनेसा ट्रम्प द्वारा वह लिफाफा खोलते ही उनको चक्कर आयी थी। उनको ‘विएल कॉर्नेल मेडिकल सेण्टर’ अस्पताल में भारती किया गया था।

लिफाफे की पाउडर जाँच के लिए अमरिका के गुप्तचर यंत्रणा ने अपने कब्जे में ले ली थी। यह पाउडर मतलब ‘कॉर्न स्टार्च’ थी, ऐसा जाँच से पता चला था। उसके बाद मार्च महीने में मॅसेच्युसेट्स के ‘डेनियल फ्रिजिलो’ इस २४ उम्र के युवक को गिरफ्तार किया गया था। इस युवक द्वारा अन्य लोगों को भी इसी तरह से व्हाईट पाउडर भेजने की जानकारी सामने आई थी।

अमरिकी मीडिया ने ‘डोनाल्ड ट्रम्प जुनिअर’ के घर में भेजी गई पाउडर यह जैविक हमला होने की संभावना व्यक्त की थी। इस पृष्ठभूमि पर एरिक ट्रम्प द्वारा दी हुई जानकारी ध्यान आकर्षित करने वाली है। उसी समय राष्ट्राध्यक्ष के परिवार वालों पर होने वाले हमले को नजरअंदाज किया जा रहा है, ऐसी एरिक ट्रम्प द्वारा की गई की शिकायत अमरिकी मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़ा करती है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info