सौदी के तेल क्षेत्र पर हौथी बागियों ने किए ड्रोन हमलें

सौदी के तेल क्षेत्र पर हौथी बागियों ने किए ड्रोन हमलें

रियाध/दुबई – सौदी अरब की सबसे बडे ईंधन प्रक्रिया परियोजना और प्रमुख तेल क्षेत्र पर शनिवारी ड्रोन हमलें हुए| येमन के हौथी बागियों ने इन दोनों ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकारी है| सौदी के ईंधन परियोजनाओं के विरोध में बडी मुहीम हाथ में लेने की चेतावनी हौथी बागियों से जुडे समाचार चैनल ने दिया है| वही, इन हमलों से हौथी बागियों के पास प्रगत ड्रोन्स होने की बात स्पष्ट हुई है और सौदी ने भी ड्रोन्स विरोधी यंत्रणा से सज्जित होने की बातचीत सौदी के माध्यमों में हो रही है|

सौदी अरब में पूर्वीय क्षेत्र के ‘अबकैक और खुरैस इन दो शहरों में यह हमलें किए गए| इनमें से अबकैक में दुनिया की सबसे बडी ईंधन प्रक्रिया की परियोजना है| खुरैस शहर ईंधन क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है| सुबह करीबन चार बजे इन दोनों ईंधन परियोजनाओं पर बडे विस्फोट हुए| अबकैक परियोजना के क्षेत्र में गोलिबारी होने का दावा भी स्थानियों ने किया| इस से दोनों ईंधन परियोजनाओं पर आतंकी हमलें होने की बात कही जा रही थी| लेकिन, सौदी की यंत्रणा ने इससे जुडी खबरें ठुकराई थी|

सौदी के शाही परिवार से जुडी ‘सौदी अराम्को’ कंपनी के इन दोनों ठिकानों पर ड्रोन हमलें होने की जानकारी सुरक्षा यंत्रणा ने दी| इस हमलें के बाद बडी आग की लपटें उठी थी| कई घंटों की कोशिश के बाद इस आग पर काबू किया गया| इस आग में जीवित हानी नही हुई है, यह जानकारी सौदी की यंत्रणाओं ने दी है| सौदी की दोनों परियोजनाओं पर हुए इन हमलों की जिम्मेदारी हौथी बागियों ने स्वीकारी है| ‘सौदी की ईंधन परियोजना को झटका देने के लिए बडा प्लैन किया गया है और शनिवारी दस ड्रोन्स ने इन दो परियोजनाओं पर हमलें किए’, ऐसा हौथी बागियों से जुडी ‘अल मसिराह’ इस समाचार चैनल ने कहा है|

इससे पहले भी हौथी बागियों ने सौदी की ईंधन पाईपलाईन, इंधन क्षेत्र और हवाई अड्डे समेत येमन की सेना पर ड्रोन हमलें किए थे| यह सभी ड्रोन हमलें कम तीव्रता के थे| लेकिन, शनिवार की सुबह हुए ड्रोन हमलें विध्वंसक थे, यह दावा सौदी की यंत्रणा कर रही है| इन हमलों से हौथी बागियों के पास प्रगत ड्रोन होने की बात स्पष्ट हुई है| सौदी की सुरक्षा के लिए और हौथीयों के ड्रोन हमलें रोकने के लिए पश्‍चिमी मित्रदेशों से ड्रोन विरोधी यंत्रणा की खरीद करने की मांग सौदी में हो रही है|

येमन के हौथी बागियों को ईरान से सहायता प्राप्त हो रही है, यह आरोप सौदी, अरब मित्रदेश और अमरिका ने किया था| सौदी ने इसी बात के सबुत अंतरराष्ट्रीय माध्यमों के सामने रखे थे| येमन में हौथी बागियों के जरिए ईरान ने सौदी और अरब मित्रदेशों के विरोध में छुपी जंग शुरू की है, यह आरोप सौदी के माध्यम कर रहे है|

इस बीच अमरिका ने ईरान की ईंधन निर्यात पर कडे प्रतिबंध लगाए है| इससे क्रोधित हुए ईरान ने पर्शियन खाडी से ईंधन की यातायात होने नही देंगे, यह धमकी दो महीनें पहले दी थी| उसके बाद पर्शियन खाडी में सौदी, यूएई और विदेशी ऑईल टैंकर्स पर हमलें हुए थे| येमन की हौथी बागियों ने ही इन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकारी थी| लेकिन, ईरान ही इन हमलों का नियंत्रक होने का दावा अमरिका और अरब विश्‍लेषकों ने किया था|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info