दुनिया भर की ६० प्रतिशत जनता ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के चपेट में फंसेगी – हॉंगकॉंग के नामांकित विशेषज्ञ का इशारा

दुनिया भर की ६० प्रतिशत जनता ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के चपेट में फंसेगी – हॉंगकॉंग के नामांकित विशेषज्ञ का इशारा

हॉंगकॉंग/बीजिंग  – ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ पर नियंत्रण पाने के लिए किए प्रावधान नाकाम साबित हुए तो दुनिया भर की करीबन ६० प्रतिशत जनसंख्या इस बिमारी की चपेट में फंस सकती है, ऐसा गंभीर इशारा हॉंगकॉंग के अहम वैद्यकिय विशेषज्ञ प्राध्यापक गैब्रिएल लुंग ने किया है| साथ ही चीन में वरिष्ठ सलाहकारों ने अगले कुछ दिनों में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी और भी तेजी से फैल सकती है, यह इशारा दिया है| एक के पीछे लगातार प्राप्त हो रही इन गंभीर चेतावनीयों से ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी का संकट जल्द नजदिकी दिनों में दूर होने की संभावना ना बचने के संकेत प्राप्त हो रहे है|

दिसंबर महीने में चीन से फैलना शुरू हुई ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी प्रति दिन और भी गंभीर रूप प्राप्त कर रही है| सोमवार के दिन मात्र २४ घंटों में इस बिमारी के कारण १०८ लोगों ने दम तोडा| यह सभी मौत चीन में होने की बात दर्ज हुई है| इसके साथ ही ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के कारण मरनेवालों की संख्या एक हजार से भी अधिक हुई है| साथ ही दुनियाभर में २५ से भी अधिक देशों में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लेनेवाले मरिजों की संख्या ४३ हजार से अधिक होने की बात सामने आयी है|

‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के खतरे का दायरा प्रति दिन बढ रहा है और इसकी कडी गुंज सुनाई देने लगी है| ईंधन और सोने के दामों समेत कई शेअर बाजारों में इस बिमारी का नकारात्मक असर होता दिखाई देने लगा है और इस बिमारी से जागतिक व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र को भी काफी बडा झटका लगा है| अंतरराष्ट्रीय समुदाय चीन को नीजि उद्योग शुरू करने की बिनती कर रहा है, फिर भी चीन सरकार न अभी इस मुद्दे पर किए निर्णय पर बरकरार रहकर बडे और अहम उपक्रम बंद करने का निर्णय किया है| इससे जागतिक अर्थव्यवस्था को झटका लगना शुरू हुआ है और अन्य देशो में कुछ कंपनियों ने भी अपने काराखाना और संबंधित काम बंद रखने का निर्णय किया है|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी स्थिति चिंताजनक होने का चित्र सामने आ रहा है और ऐसे में वैद्यकिय क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ‘वुहान कोरोना व्हायरस’  से संबंधित नए इशारा देना शुरू किया है| ऐसे में मात्र २४ घंटें पहले जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी के मरिजों की संख्या अन्य देशों में भी बढ रही है और वर्तमान में देखा जा रहा इस बिमारी का चित्र मात्र एक हिमनग का शिखर साबित हो सकता है, ऐसा डर भी उन्होंने व्यक्त किया था| इश पर प्रतिक्रिया देते समय हॉंगकॉंग के प्रमुख वैद्यकिय विशेषज्ञ एवं प्राध्यपर लुग ने इस बिमारी का हिमनग वास्तव में कितना बडा होगा, इस ओर ध्यान आकर्षित करने आवश्यकता स्पष्ट की|

‘इस बिमारी का मरीज दो से ढाई लोगों को इस बिमारी का संक्रमण कर सकता है, यह संभावना जताई गई है| इस बिमारी के फैलने की गति ध्यान में रखें तो ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ दुनिया भर के ६० से ८० प्रतिशत लोगों को चपेट में ले सकता है, यह दावा भी लुंग ने किया है| लुंग की इस चेतावनी के बाद चीन की सरकार के वरिष्ठ सलाहकार झॉंग नान्शान ने अगले कुछ दिनों में चीन में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या में बढोतरी हो सकती है, यह इशारा भी किया है| फरवरी महीने के अंत तक इस बिमारी के फैलनेवालों की गति बडी मात्रा में बढी होगी, यह दावा भी सलाहकारों ने इस दौरान किया|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info