पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौता का उल्लंघन करके ईरान ने फोर्दो एटमी केंद्र कार्यरत किया

पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौता का उल्लंघन करके ईरान ने फोर्दो एटमी केंद्र कार्यरत किया

तेहरान/वॉशिंगटन – परमाणु समझौता तोडकर ईरान ने अपना फोर्दो एटमी केंद्र कार्यरत किया है| साथ ही युरेनियम का संवर्धन पाच प्रतिशत तक बढाने का ऐलान करके ईरान ने सबकी चिंता बढाई है| फोर्दो परमाणु केंद्र में युरेनियम का संवर्धन शुरू करके ईरान ने गलत दिशा में कदम बढाया है, यह चेतावनी अमरिका ने दी है| साथ ही ईरान का समर्थन कर रहे फ्रान्स ने भी ईरान के इस निर्णय पर कडी चिंता व्यक्त की है|

   

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सितंबर महीने में ईरान पर नए कडे प्रतिबंध लगाए थे| इसके बाद ईरान ने वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते का हिस्सा बने यूरोपिय देशों को यह प्रतिबंध हटाने के लिए ६० दिनों का अवसर प्रदान किया था| इस दौरान अपनी मांगे पूरी नही हुई तो, ईरान परमाणु समझौते से वापसी करेगा, यह चेतावनी ईरान ने दी थी|

ईरान ने प्रदान किया अवसर खतम हुआ है और इस दौरान हमें सही प्रतिसाद ना मिलने से परमाणु समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने का ऐलान ईरान ने किया| बुधवार के दिन ईरान के परमाणु उर्जा आयोग ने फोर्दो परमाणु केंद्र कार्यरत करने का ऐलान किया| परमाणु समझौते के अनुसार फोर्दो परमाणु केंद्र में ३.६७ प्रतिशत से अधिक युरेनियम संवर्धन ना करने की शर्त ईरान ने स्वीकारी थी| पर, अब इस समझौते का उल्लंघन करके ईरान ने फोर्दो एटमी केंद्र में शुरू युरेनियम का संवर्धन ५ प्रतिशत तक बढाया है|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी गुंज सुनाई दे रही है?और ईरान ने गलत दिशा में कदम बढाया है, यह चेतावनी अमरिका ने दी है| परमाणु  समझौते के मुद्दे पर ईरान का समर्थन करनेवाले फ्रान्स ने भी ईरान की इस हरकत पर चिंता व्यक्त की है| चीन की यात्रा कर रहे फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष ने यह काफी संवेदनशील घटना होने की बात कही है| पश्‍चिमी देशों के साथ परमाणु समझौता होने के बाद भी ईरान ने इस समझौते का कभी भी पालन नही किया| अब ईरान खुलेआम परमाणू समझौते का उल्लंघन कर रहा है| इससे इस्रायल की सुरक्षा पर गंभीर असर होगा और किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने नही देंगे, यह चेतावनी इस्रायल ने दी है| सौदी अरब भी इसी तरह की चेतावनी दे रहा है| इस वजह से ईरान ने फोर्दो एटमी केंद्र में युरेनियम संवर्धन की मात्रा बढाने का ऐलान करके इस क्षेत्र की गरमाहट बढाई  है|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info