अमरिकी ‘स्पेस फोर्स’ जागतिक समीकरण बदलने की तकनीक रखती है – भूतपूर्व अमरिका वायुसेना अधिकारी का दावा

अमरिकी ‘स्पेस फोर्स’ जागतिक समीकरण बदलने की तकनीक रखती है – भूतपूर्व अमरिका वायुसेना अधिकारी का दावा

लंदन – ‘मात्र एक घंटे में मनुष्य को पृथ्वी के एक कोने से दुसरे कोने तक पहुंचाना, मोबाईल टॉवर के अलावा अंतरिक्ष से ‘वायफाय’ की सेवा प्रदान करना, ‘प्लग’ किए बिना मोबाईल फोन चार्ज करना, अतिरिक्त बिजली जमा रखने जैसे जागतिक समीकरण बदलनेवाली तीन अहम तकनीक अमरिका की ‘स्पेस फोर्स’ ने विकसित की है| ‘स्पेस फोर्स’ इन तकनीक का प्रयोग कब शुरू करती है, यही प्रतिक्षा है’, यह दावा अमरिका के भूतपूर्व वायुसेना अधिकारी ‘जनरल स्टिव्हन वॅस्ट’ ने किया है|

‘स्पेस फोर्स’, प्रयोग, स्टिव्हन वॅस्ट, वायुसेना, अंतरिक्ष में युद्ध, अमरिका‘स्पेस फोर्स’, प्रयोग, स्टिव्हन वॅस्ट, वायुसेना, अंतरिक्ष में युद्ध, अमरिका

अमरिकी वायुसेना के भूतपूर्व अधिकारी रहें जनरल वॅस्ट ने हाल ही में एक समाचार पत्र को मुलाकात दी| इस दौरान जनरल वॅस्ट ने अमरिका की ‘स्पेस फोर्स’ जागतिक समीकरण बदलनेवाली होगी, यह दावा किया| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने घोषित किए हुए ‘स्पेस फोर्स’ की वजह से अंतरिक्ष में युद्ध की चिंगारी भडकेगी और तिसरां विश्‍वयुद्ध शुरू होगा, यह इशारा कुछ विश्‍लेषक दे रहे है| पर, जनरल वॅस्ट ने यह दावा खारिज किया|

‘स्पेस फोर्स’ के लिए अमरिकी वैज्ञानिकों ने विकसित की हुई तकनीक नकारात्मक बातों पर हावी होगी, यह बात जनरल वॅस्ट ने रखी है| अमरिकी वायुसेना में ३३ वर्ष सेवा करते समय कुछ वैज्ञानिकों से अपनी मित्रता हुई है| उस दौरान अमरिका ने जो तकनीक विकसित की है, वह सभी समीकरण बदलनेवाली है, इस बात का एहसास हमें इन वैज्ञानिकों के साथ बात करते समय हुआ था, यह जानकारी जनरल वॅस्ट ने साझा की|

इनमें से तीन अविष्कार जनरल वॅस्ट ने इस मुलाकात के दौरान बयान किए| इसमें मनुष्य को पृथ्वी के?एक कोने से दुसरे कोने में मात्र एक घंटे में पहुंचाना, किसी भी टॉवर के बिना अंतरिक्ष से ‘वाय फाय’ सेवा प्रदान करना और प्लग के बिना फोन चार्ज करने की तकनीक अमरिकी वैज्ञानिकों ने विकसित की है| ‘स्पेस फोर्स’ के लिए इन तकनीक का इस्तेमाल होगा, यह दावा वॅस्ट ने किया|

इसी दौरान, राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रस्तावित किए ७३८ अरब डॉलर्स के रक्षा खर्च को अमरिका के प्रतिनिधी गृह ने बुधवार को मंजुरी दी| इस रक्षाखर्च में ‘स्पेस फोर्स’ के लिए ७२ अरब डॉलर्स का प्रावधान है| इस वजह से अमरिकी रक्षादल का छठा अंग होनेवाली ‘स्पेस फोर्स’ जल्द ही कार्यान्वित होगी, यह दावा भी किया जा रहा है| पर, कुछ लष्करी विश्‍लेषकों के अनुसार राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की ‘स्पेस फोर्स’ पहले ही सक्रिय हुई है| ‘स्पेस फोर्स’ के विमानों ने अंतरिक्ष में मंडराना भी शुरू किया है, यह दावा भी यह विश्‍लेषक कर रहे है|

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info