चीन ‘कोरोना व्हायरस’ से संबंधित सच्ची जानकारी छिपा रहा है – अमरिकी विदेशमंत्री की आलोचना

चीन ‘कोरोना व्हायरस’ से संबंधित सच्ची जानकारी छिपा रहा है  – अमरिकी विदेशमंत्री की आलोचना

वॉशिंग्टन/बीजिंग – कोरोना व्हायरस की महामारी अबतक ९७ देशों में फैल चुकी है और इस महामारी ने चपेट में लिए लोगों की संख्या एक लाख से भी अधिक हुई है| इसी बीच इस बिमारी के कारण हुई मौत की संख्या तीन हजार से अधिक हुई है| अमरिका में भी इस महामारी के कारण १७ लोगों की मौत हुई है| पर, दुनिया भर में यह महामारी हडकंप मचा रही है, तभी भी चीन इस से जुडी सच्ची जानकारी और आंकडें छिपा रहा है, ऐसी शिकायत करके अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने चीन पर जोरदार आलोचना की है| ऐसे दौर में भी चीन सहयोग करने से तैयार नही है, यह कहकर पोम्पिओ ने यह बात निराश करनेवाली है, यह आरोप भी रखा|

कोरोना व्हायरस की महामारी का फैलाव दुनिया भर में डरावने गति से हो रहा है और ऐसे देशों की संख्या अबतक ९७ हुई है| मात्र कुछ ही दिनों में इस महामारी ने प्रवेश किए देशों में डरावनी स्थिति बनाई दिख रही है| दुनिया भर में इस महामारी ने चपेट में लिए लोगों की संख्या १,०२,८६३ तक जा पहुंची है| इसमें चीन में देखें गए ८०,६५१ मरीजों का भी समावेश है| ऐसे में चीन में अबतक इस महामारी से ३,५०६ लोगों की मौत हुई है| शुक्रवार के एक ही दिन में इस बिमारी से पीडीत २८ लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है| इन सभी लोगों की मौत चीन के वुहान में ही होने की जानकारी प्रदान हो रही है|

अमरिका में भी कोरोना व्हायरस ने प्रवेश किया है और अबतक अमरिका में इस महामारी के कारण १७ लोगों की मौत होने की खबरें प्राप्त हुई है| अमरिका ने इस महामारी को रोकने के लिए तुरंत ही ८.३ अरब डॉलर्स का प्रावधान करने का ऐला किया| पर, यह महामारी रोकने के लिए अमरिका को चीन से अपेक्षित सहायता प्राप्त नही हो रही है, ऐसी शिकायत अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने की है| एक अमरिकी न्यूज चैनल से बातचीत करते समय पोम्पिओ ने चीन कोरोना व्हायरस से संबंधित जानकारी छिपा रहा है और इस बिमारी से संबंधित पुख्ता आंकडे घोषित नही कर रहा है, यह आरोप रखा| चीन की हुकूमत ने अपनाई यह भूमिका निराश करनेवाली है, यह आलोचना भी पोम्पिओ ने की| अन्य पश्‍चिमी देश और माध्यम भी चीन पर इसी तरह के आरोप रख रहे है|

इसी बीच, चीन की हुकूमत कोरोना व्हायरस की बिमारी चीन से नही, बल्कि दुसरें देश से चीन पहुंचने के संकेत देने लगी है| इसके जरिए अपने पर रखें आरोपों का जवाब देने की कोशिश चीन करता दिख रहा है| इसका संज्ञान लेकर अमरिकी विदेशमंत्री ने यह महामारी चीन से ही फैली होने की बात डटकर कही है| अन्य कोई क्या बोल रहा है, इसके बजाए चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत क्या कह रही है, इसे सबसे अधिक अहमियत है| चीन की हुकूमत ने यह महामारी अपने ही देश से बाहर फैलने की बात स्वीकार की है, इस ओर भी पोम्पिओ ने ध्यान आकर्षित किया| पर, दुनिया का दुसरा कोई भी देश यह समस्या संभालेगा, उससे भी अधिक अच्छी तरह से अमरिका इस समस्या का सामना करेगी, यह भरोसा विदेशमंत्री पोम्पिओ ने व्यक्त किया है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info