तृतीय विश्वयुद्ध मानव जाती का सर्वनाश करेगा

तृतीय विश्वयुद्ध मानव जाती का सर्वनाश करेगा

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन

मानव जाती

मॉस्को – ‘तृतीय विश्‍वयुद्ध मानव जाती का सर्वनाश करेगा’ ऐसी चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने दी है। यह चेतावनी देते हुए अमेरीका द्वारा लिए जानेवाले निर्णय तृतीय विश्‍वयुद्ध का खतरा और भी तीव्र कर रहे है, ऐसा दावा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया। ऐसा होते हुए भी ‘रशिया और अमेरीका का सामरिक संतुलन गिराने की अमेरीका की कोशिश रशिया कभीभी बर्दाश्त नहीं करेगा’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने धमकाया है।

राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया में एक टिव्ही चॅनल पर बोलते हुए विश्‍वयुद्ध के भीषण परीणामों की अनुभूती करा दी। ‘तृतीय विश्‍वयुद्ध कौन से हथियारों से लढ़ा जाएगा, यह मालूम नहीं| लेकिन चौथा विश्‍वयुद्ध पत्थर और लकडियों से लढ़ा जाएगा’ ऐसा विख्यात शास्त्रज्ञ अल्बर्ट आईनस्टाईन ने कहा था। उनके शब्दों का दाखिला देते हुए राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने तृतीय विश्‍वयुद्ध से पूरे मानव जाती का सर्वनाश होगा, ऐसी डर जताया| साथही शीतयुद्ध के समय ऐसा सर्वनाश नहीं हुआ था, इसका कारण अपने कृती से भीषण नरसंहार होगा, इसका एहसास दोनों महासत्तायों को था, ऐसा व्लादिमिर पुतिन ने कहा।

लेकिन अमेरीका ने हालहीं के समय में लिए एकतरफा फैसलों के कारण स्थिती डरावनी बनी है, ऐसा इल्जाम रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया। अमेरीका ने रशिया समेत किए बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्रों के समझौते से वापसी की। ऐसा कर अमेरीका को रशिया समेत सामरीक संतुलन बिघाडना है। लेकिन रशिया यह कदापि सहन नहीं करेगा, ऐसा पुतिन ने कहा। साथही ‘अमेरीका ने एकतरफा प्रतिबंध लगाते हुए रशिया को जवाब देने के लिए मजबूर किया है’ ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया। अमेरीका के प्रभूत्व के खिलाफ रशिया ने बहुत पहले ही चेतावनी दी थी| लेकिन अब व्यापार युद्ध का संकट सामने खड़ा होने के बाद यूरोपीय देशों को इसका एहसास हुआ है, ऐसी फटकार पुतिन ने लगाई।

रशिया के पड़ोसी बाल्टिक देश अमेरीका से सैनिकी सहायता ले रहे है। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने उन्हें फटकारते हुए उनकी इन नीतियों के कारण स्थिती में सुधार आने के बजाय और भी कठीन बनती जा रही है, ऐसा दावा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया। दौरान रशियन समाचार एजन्सी के कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक फोन पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से सवाल पुछ रहे थे और पुतिन के इन सवालों को विस्तार से जवाब दे रहे थे। लेकिन यह पूर्ण कार्यक्रम एक नाटक था, ऐसी आलोचना एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजन्सी ने की है। पुतिन को सवाल करनेवालों को मॉस्को में एक पाच सितारा हॉटेल में ट्रेनिंग दी गई थी, ऐसा दावा इस समाचार एजन्सी ने किया है।

रशियन राष्ट्राध्यक्ष पिछले कई महिनों से आक्रामक बयान करते हुए दुनिया की चिंता में बढ़ोत्तरी कर रहे है। रशिया के एटम बम के हमले से दुनिया का कोई भी देश सुरक्षित नहीं रह सकता, यसा पुतिन ने धमकाया था। साथही रशिया पर परमाणू हमला होता है, तो पूरी दुनिया को राख करने की क्षमता रशिया के पास है, ऐसा भी पुतिन ने फटकारा था। वहीं एटम बम के हमले से रशिया इस दुनिया में नहीं होगा, तो बची हुई दुनिया को क्यूं बचाकर रखना है? ऐसा सवाल पुतिन ने पुछा था। साथही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा रशिया के सैनिकी सामर्थ्य का भारी प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे उनके बयानों की गंभीरता और भी बढ़ चुकी है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info/status/1005071428595564544
https://www.facebook.com/WW3Info/posts/402631483478675