मानव अधिकार के मुद्दे पर सऊदी एवं कैनडा में राजनैतिक युद्ध भड़का

मानव अधिकार के मुद्दे पर सऊदी एवं कैनडा में राजनैतिक युद्ध भड़का

रियाद / टोरंटो – सऊदी अरेबिया ने मानव अधिकार के लिए कार्य करने वाले समर बदावी और रैफ बदावी इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सऊदी एवं कैनडा में राजनीतिक संघर्ष भड़का है। सऊदी के व्यवस्था पर आलोचना करने वाले कैनडा के साथ विमान सेवा रद्द करने का निर्णय सऊदी ने घोषित किया है। तथा कैनडा में अपने विद्यार्थियों को अपनी मातृभूमि बुलाने के लिए सऊदी इस मामले में निषेध व्यक्त करने वाले हैं। साथ ही अपने आर्थिक नुकसान की परवाह ना करते हुए सऊदी अरेबिया कैनडा में अपना निवेश पीछे लेने की तैयारी कर रहा है।

कुछ दिनों पहले सऊदी की व्यवस्था पर आलोचना करने वाले बदावी बहन भाई को सऊदी के यंत्रणा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के विरोध में कैनडा के विदेश मंत्री क्रिस्तिया फ्रीलैंड ने सऊदी पर आलोचना की थी। सऊदी से मानव अधिकार तथा महिलाओं के अधिकार का लगातार उल्लंघन शुरू होने का आरोप कैनडा के विदेश मंत्री ने किया था। कैनेडियन विदेशमंत्री के आलोचना पर सऊदी से तीव्र प्रतिक्रिया आई है। कैनडा सऊदी के अंतर्गत कामकाज में हस्तक्षेप करने की आलोचना करके सऊदी में रियाद में कैनडा के राजदूत को बाहर खदेड़ा था।

कैनडा के विदेश मंत्री फ्रीलैंड ने सऊदी के इस कार्रवाई पर फिर एक बार आलोचना करके कैनडा हमेशा मानव अधिकार के समर्थन में खड़ा रहेगा ऐसा घोषित किया है। उसके बाद सऊदी ने कैनडा के साथ राजनैतिक तथा व्यापारिक सहयोग रोकने की बात घोषित की है। तथा सऊदी एवं कैनडा की विमान सेवा भी बंद करने की बात घोषित की है। १३ अगस्त से यह विमान सेवा बंद की जाएगी और सऊदी में कैनेडियन पर्यटकों में हड़बड़ी फैली है।

कैनडा में सीखनेवाले सऊदी के विद्यार्थियों को भी अपनी मातृभूमि में वापस आने की सूचना की गई है। सऊदी के लगभग ७००० से अधिक विद्यार्थी कैनडा में हैं। इन विद्यार्थियों को अमरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छे विद्यापीठ में प्रवेश देने के संकेत सऊदी ने दिया है। इससे व्यतिरिक्त सऊदी ने कैनडा को देनेवाली वैद्यकीय सहायता भी रोकने की बात घोषित की है।

सऊदी ने एक के पीछे एक आक्रामक निर्णय लेकर कैनडा के साथ जोरदार राजनैतिक युद्ध छेड़ता दिखाई दे रहे हैं। आनेवाले समय में सऊदी कैनडा में अपनी निवेश पीछे ले सकते हैं, ऐसा दावा ब्रिटेन के एक वृत्त माध्यम ने किया है। सऊदी ने अपने मातृभूमि की मालमत्ता का व्यवस्थापन करने वाले कैनडा के इक्विटी बॉन्ड कम कीमत में बेचने के आदेश दिए हैं। इसकी वजह से कितना भी आर्थिक नुकसान हुआ फिर भी उसकी परवाह न होने की सूचना सऊदी ने अपने अधिकारियों से की है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info