सीरिया में ईरान के ठिकानों पर सौदी के हवाई हमलें – ईरान से जुडे गुट के कई आतंकी ढेर

सीरिया में ईरान के ठिकानों पर सौदी के हवाई हमलें – ईरान से जुडे गुट के कई आतंकी ढेर

लंदन – सीरिया और इराक की सीमा के निकट ‘अबूकमाल’ में ईरान से जुडे आतंकी गुट के ठिकानों पर सौदी अरब ने हवाई हमले किए है| इन हमलों में ईरान से जुडी ‘पॉप्युलर मोबिलाइझेशन फोर्स’ (पीएमएफ) संगठन के पांच आतंकी मारे गए है| एक अरब वृत्तसंस्था ने पश्‍चिमी सूत्रों के हवाले से यह समाचार प्रसिद्ध किया है|

गुरूवार की भोर सौदी के लडाकू विमानों ने यह कार्रवाई की है, ऐसा इस समाचार में कहा गया है| सौदी के साथ मित्रदेशों के लडाकू विमान भी इस कार्रवाई में शामिल हुए थे, यह दावा भी हो रहा है| ‘अबूकमाल’ के लष्करी अड्डे पर ईरान से जुडी ‘पीएमएफ’ ने अपना ठिकाना बनाया है और वहां पर काफी बडा हथियारों का भंडार भी रखा है|

सौदी और मित्रदेशों की हवाई हमलों में मिसाइल, ड्रोन्स, बैटरिज् और अन्य हथियारों का भंडार तबाह होने की जानकारी इस वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध की है|

सौदी अरब में अरैम्को के अबकैक की ईंधन परियोजना पर हुए हमलों के लिए इसी ठिकाने का इस्तेमाल किया गया था, यह दावा भी इस वृत्तसंस्था ने किया है| ऐसे में हमपर हुए हमलों के लिए सिर्फ ईरान ही जिम्मेदार है, यह आरोप सौदी ने रखा है| लेकिन, सौदी ने अबतक इन हमलों को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी है|

पिछले दो दिनों में सीरिया के ‘अबूकमाल’ पर हुआ यह दुसरा हमला है| कुछ घंटे पहले इस्रायल के लडाकू विमानों ने भी इसी लष्करी अड्डे पर हवाई हमलें किए थे| पिछले सप्ताह में भी इस्रायली वायुसेना ने ‘पीएमएफ’ के ठिकानों पर हवाई हमलें करके ईरान को बडा झटका दिया था|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info