नैवेल्नी मामले में अमरीका का रशिया को इशारा – यूरोपिय देशों के विदेशमंत्रीयों की आपात बैठक

नैवेल्नी मामले में अमरीका का रशिया को इशारा – यूरोपिय देशों के विदेशमंत्रीयों की आपात बैठक

वॉशिंग्टन/ब्रुसेल्स – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे और फिलहाल जेल में कैद किए गए एलेक्सी नैवेल्नी के मामले में अमरीका ने रशिया को धमकाया है। नैवेल्नी का कुछ बुरा हुआ तो आगे के परिणामों के लिए रशिया ज़िम्मेदार रहेगी, ऐसा इशारा अमरीका ने दिया है। अमरीका ने बीते महीने नैवेल्नी को ज़हर देने के मामले को लेकर रशिया के सात अफसरों पर प्रतिबंध लगाए थे। ऐसी स्थिति में बायडेन प्रशासन रशिया को नए प्रतिबंधों की धमकी देता दिखाई दे रहा है।

बीते वर्ष अगस्त में एलेक्सी नैवेल्नी पर ज़हर देकर जानलेवा हमला किया गया था। नैवेल्नी पर इस हमले के लिए रशियन सरकार ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया गया था। नैवेल्नी रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के कड़े विरोधी के तौर पर जाने जाते हैं। इस घटना के बाद रशिया लौटे नैवेल्नी को गिरफ्तार करके जेल में भेजा गया था। नैवेल्नी की गिरफ्तारी के विरोध में रशिया में तीव्र प्रदर्शन भी हुए थे।

इस कार्रवाई के विरोध में यूरोपियन देशों ने रशियन राजनीतिक अफसरों को देश से बाहर निकला था। उस समय रशियन विदेश मंत्रालय ने नैवेल्नी पर वह नाटो के एजंट होने का आरोप लगाया था। नैवेल्नी और उनके साथियों की यूरोपिय महासंघ समेत अमरीका और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होने का आरोप रशिया ने लगाया था। इसके सबूत अपने हाथों में होने का दावा रशियन विदेश मंत्रालय ने किया था। यह बैठक यानी रशिया में अस्थिरता निर्माण करने की साज़िश होने का बयान रशिया ने किया था। इसके बाद अमरीका के बायडेन प्रशासन ने रशिया के सात राजनीतिक अफसरों पर प्रतिबंध लगाए थे।

फिलहाल रशियन जेल में बंद नैवेल्नी का स्वास्थ बिगड़ा हुआ है और उन्हें सही इलाज नहीं दिया जा रहा है, ऐसी आलोचना उनके डॉक्टर ने की है। तभी, रशियन सरकार ने उपलब्ध किए इलाज और डॉक्टर को स्विकारने के लिए नैवेल्नी तैयार नहीं है, ऐसी आलोचना रशिया कर रही है। इस पर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रशिया को धमकाया है।

‘रशिया की कैद में नैवेल्नी की मृत्यू हुई तो इसके रशिया को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय रशिया को ज़िम्मेदार ठहराएगा’, ऐसा रशियन सरकार को सूचित किया गया है, यह जानकारी सुलिवन ने अमरिकी समाचार चैनल द्वारा अमरिकी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान प्रदान की। इसके अलावा नैवेल्नी पर जहर देने की बात साबित हुई या मानव अधिकारों का उल्लंघन होने की बात सामने आयी तो रशिया पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएँगे, ऐसी धमकी अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने दी हैं। अमरीका की तरह यूरोपिय महासंघ के विदेशमंत्री ने भी नैवेल्नी मामले में चिंता जताई है और अगले कुछ घंटों के दौरान यह नेता वर्चुअल बैठक कर रहे हैं।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info