‘ओमीक्रोन’ की वजह से वैश्‍विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी होने का खतरा

- अमरिकी वित्तमंत्री का इशारा

मंदावण्याचा धोका, वैश्‍विक अर्थव्यवस्था

वॉशिंग्टन – कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते फैलाव की वजह से वैश्‍विक अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार धीमी पड़ने का खतरा है, ऐसा इशारा अमरीका की वित्तमंत्री जैनेट येलेन ने दिया| नए वेरिएंट की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर की सप्लाई चेन में उभरी समस्या अधिक गंभीर हो सकती है, साथ ही मॉंग में भी बड़ी गिरावट होने की संभावना है, यह इशारा येलेन ने इस दौरान दिया| इसी बीच अमरीका की ‘फेडरल रिज़र्व’ ने ओमीक्रोन की वजह से अमरीका में महंगाई का विस्फोट होने का ड़र जताया है|

मंदावण्याचा धोका, वैश्‍विक अर्थव्यवस्था

दक्षिण अफ्रीका से फैले कोरोना के ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ के संक्रमण का दायरा तेज़ी से बढ़ रहा है| बीते हफ्ते पाए गए ओमीक्रोन का अब तक लगभग ४० देशों में फैलाव होने की जानकारी सामने आयी है| यूरोप में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ रही है और कई देशों में कोरोना के संक्रमण के रिकार्ड मामले दर्ज़ हुए हैं| यूरोप के बाद अमरीका और एशिया में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है और इससे चिंता का माहौल निर्माण हुआ है|

इसी पृष्ठभूमि पर अमरीका की वित्तमंत्री जैनेट येलेन ने यह ड़र भी व्यक्त किया है कि, ओमीक्रोन वेरिएंट वैश्‍विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचा सकता है| ‘ओमीक्रोन की वजह से अनिश्‍चितता निर्माण हुई है| वैश्‍विक स्तर पर सप्लाई चेन में उभरी समस्या अधिक तीव्र हो सकती है| इससे महंगाई फिर से बढ़ेगी और साथ ही ग्राहकों की मॉंग में भी गिरावट की संभावना है| यह मुद्दे अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार धीमी करने का कारण बनेंगे’, ऐसा इशारा येलेन ने दिया है|

मंदावण्याचा धोका, वैश्‍विक अर्थव्यवस्था

तो, अमरीका में ‘फेडरल रिज़र्व’ के वरिष्ठ अधिकारी ने देश में ओमीक्रोन महंगाई बढ़ा सकता है, यह ड़र व्यक्त किया| यदि ‘ओमीक्रोन कोरोना के पहले पाए गए प्रकार की तुलना में अधिक घातक पाया जाए तो अमरीका में महंगाई का विस्फोट होने की संभावना है| यह नया वेरिएंट सप्लाई चेन पर अधिक दबाव ड़ाल सकता है और मनुष्यबल की किल्लत का मुद्दा अधिक गंभीर हो सकता है’, यह चिंता फेडरल रिज़र्व के क्लिवलैण्ड क्षेत्र की प्रमुख लॉरेटा मेस्टर ने जताई है|

मंदावण्याचा धोका, वैश्‍विक अर्थव्यवस्था

अमरीका की वित्तमंत्री एवं फेडरल रिज़र्व के अलावा ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर इकॉनॉमिक को-ऑपरेशन ऐण्ड डेवलपमेंट’ (ओईसीडी) नामक गुट ने भी ओमीक्रोन के कारण वैश्‍विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इस पर ध्यान आकर्षित किया| ‘कोरोना के कारण निर्माण हुई अनिश्‍चितता की स्थिति अब पाए गए नए ओमीक्रोन वेरिएंट ने अधिक बढ़ाई है| वैश्‍विक अर्थव्यवस्था सामान्य होने की प्रक्रिया के लिए यह वेरिएंट बड़ा खतरा साबित हो सकता हैं| इस वजह से अर्थव्यवस्था की स्थिति अधिक बिगड़ने का ड़र है’, यह इशारा ‘ओईसीडी’ की प्रमुख आर्थिक विशेषज्ञ लॉरेन्स बून ने दिया|

इसी बीच ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) ने ओमीक्रोन के प्रति अलर्ट जारी किया है और इस वेरिएंट का फैलाव प्रति दिन बढ़ रहा है, यह इशारा भी दिया| अब तक दर्ज़ हुए मामलों की तुलना में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है, यह ड़र भी ‘डब्ल्यूएचओ’ के अफसर ने जताया है| यह नया वेरिएंट अधिक तेज़ी से संक्रमित होता है, इस मुद्दे पर भी ध्यान आकर्षित किया गया है|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info