अबु धाबी हवाईअड्डे पर ड्रोन हमला

- २ भारतीय नागरिकों के साथ ३ की मौत; हमले का ज़िम्मा हौथी विद्रोहियों ने स्वीकार किया

अबु धाबी – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी में हुए ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए हैं। इनमें २ भारतीय और १ पाकिस्तानी नागरिक का समावेश है। येमन में हौथी विद्रोहियों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकारी है और साथ ही यूएई में काफी अंदरुनि क्षेत्र में हमले करने का दावा किया। अबु धाबी में यूएई के शाही परिवार का निवास है और अहम सरकारी इमारतें भी यहीं पर हैं। इस वजह से इन हमलों को अंजाम देकर हौथी विद्रोही यूएई को इशारा देते हुए दिख रहे हैं।

अबु धाबी

सोमवार की सुबह को यूएई की राजधानी अबु धाबी भीषण विस्फोट से दहल उठी। पुलिस ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार मुसाफा में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में तीन र्इंधन टैंकर्स का विस्फोट हुआ। ‘अबु धाबी नैशनल ऑईल कंपनी’ (एडीएनओसी) के र्इंधन भंड़ार से कुछ ही दूरी पर यह धमाका हुआ। इसके कुछ ही मिनिटों के बाद अबु धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधिन क्षेत्र में आग लगी।

इसका कारण अभी स्पष्ट ना होने की बात यूएई की सुरक्षा यंत्रणा ने कही थी। लेकिन, येमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा ड्रोन हमला करने की संभावना जताई जा रही थी। इसके कुछ ही घंटों बाद हौथी विद्रोहियों ने अबु धाबी में हुए हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकारी। यूएई के काफी अंदरुनि क्षेत्र में यह हमले करने का ऐलान हौथी विद्रोहियों ने किया। जल्द ही इससे संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी, ऐसा विद्रोहियों के प्रवक्ता ने कहा है।

अबु धाबी

इन हमलों में तीन की मौत हुई है और छह घायल हुए हैं। मृतकों में २ भारतीय नागरिकों का समावेश होने की जानकारी यूएई में स्थित भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने साझा की। कुछ दिन पहले ही हौथी विद्रोहियों ने रेड सी क्षेत्र में कार्रवाई करके सौदी अरब की ओर जा रहे यूएई के मालवाहक जहाज़ को हिरासत में लिया था। इस जहाज़ पर भी सात भारतीय कर्मचारी होने की जानकारी सामने आयी थी। इसके बाद भारत ने अपने नागरिकों की रिहाई के लिए हौथी विद्रोहियों पर दबाव डाला था।

येमन में राष्ट्राध्यक्ष मन्सूर हादी की सरकार को संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्वीकृति एवं सौदी, यूएई और अरब मित्रदेशों का समर्थन है। पिछले पांच वर्षों से इसी हादी सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू करनेवाले हौथी विद्रोहियों को ईरान का समर्थन है। पिछले छह महीनों में सौदी ने हौथी विद्रोहियों को दो बार युद्धविराम का प्रस्ताव दिया। लेकिन, हौथी विद्रोहियों ने इस प्रस्ताव को ठुकराकर सौदी और यूएई पर हमले करने की धमकी दी थी। यूएई के र्इंधन भंड़ार के करीब और हवाई अड्डे पर हमले करके हौथी विद्रोहियों ने अपनी धमकी सच्च कर दिखाई। अगले दिनों में हौथी विद्रोहियों के यूएई और सौदी पर अधिक तीव्र हमले होंगे, ऐसे संकेत अबु धाबी पर हुए इस हमले से प्राप्त हो रहे हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info