यूक्रैन पर रशिया के निर्णायक हमले

मास्को/किव – अमरीका और नाटो के वादों पर निर्भर रहकर रशिया के इशारों को नजरअंदाज़ करनेवाले यूक्रैन को इस बड़ी भूल की कीमत चुकानी पड़ रही है| रशिया ने यूक्रैन पर तीन ओर से हमले शुरू किए हैं और यूक्रैन की राजधानी किव के कुछ हिस्सों पर रशियन फौज़ ने नियंत्रण पाने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| रशिया ने इन हमलों में यूक्रैन के ७४ सैन्य ठिकानों को नष्ट किया है| यूक्रैन की सेना और वायुसेना रशियन फौज़ का प्रतिकार कर रही है| लेकिन, रशिया के सामर्थ्य के सामने यूक्रैन की सेना टिक नहीं पाती है, यह रशिया ने पाई हुई बढ़त से स्पष्ट हुआ| रशिया ने यूक्रैन की राजधानी किव पर कब्ज़ा करके राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की की हुकूमत का तख्ता पलटने की तैयारी की है, ऐसा कुछ वृत्तसंस्थाओं का कहना है|

यूक्रैन पर

स्थानीय समय के अनुसार सुबह तकरीबन ३.३० बजे यूक्रैन के मारी पोल शहर पर रशिया ने जोरदार हमले किए| पूर्व यूक्रैन, क्रिमिया और बेलारूस तीनों ओर से रशियन रक्षाबलों ने यूक्रैन पर हमले किए| लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर्स और मिसाइलों के हमले करके रशिया ने यूक्रैन की वायुसेना और फौज़ बुरा हाल कर दिया| यूक्रैन की सीमा पर स्थित सैनिक और बुनियादी सैन्य सुविधाओं को लक्ष्य करके रशिया ने इस देश की सुरक्षा का पहला घेरा उड़ा दिया| इसके बाद यूक्रैन में दूसरे क्रमांक के खारकिव शहर में रशियन टैंक, बख्तरबंद वाहनों ने हमला किया| इस दौरान रशिया के लड़ाकू विमान यूक्रैन की वायुसेना एवं थलसेना के ठिकानों पर बमों की बौछार कर रहे थे|

यूक्रैन की सेना रशिया का प्रतिकार कर रही है, ऐसे दावे पहले कुछ ही घंटों में सामने आए थे| रशिया के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर्स हमने गिराए, यह दावा यूक्रैन ने किया| लेकिन, कुछ ही घंटों में यूक्रैन रशियन आक्रामकता के सामने टिक नहीं पाएगा, यह स्पष्ट हुआ| यूक्रैन की नौसेना की रशिया ने घेरा| इससे यूक्रैन को समुद्री मार्ग से किसी की सहायता ना मिल पाए, इसकी प्रबंधन रशिया ने किया हुआ दिख रहा है|

रशिया के इन हमलों के बाद काफी बड़ी उथलपुथल शुरू हुई है| लेकिन, रशिया को धमकाकर प्रतिबंध लगाने के अलावा अमरीका और नाटो ने अब तक कुछ भी नहीं किया है| यूक्रैन की ओर से रशिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान करना संभव नहीं है, यह अमरीका और नाटो ने स्वीकार किया है| लेकिन नाटो के सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैनाती की जा रही है, यह ऐलान नाटो के प्रमुख जनरल स्टोल्टनबर्ग ने किया|

यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष व्लोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने जनता से आवाहन किया है कि, वे हाथ में कोई भी हथियार लेकर रशियन फौज का प्रतिकार करें| लेकिन, उन्हें जनता का ज्यादा रिस्पान्स नहीं मिला है| ऐसे में दूसरी ओर यूक्रैन की राजधानी किव पर कब्ज़ा करने के लिए रशिया ने जोरदार सैन्य गतिविधियॉं शुरू की थीं| यूक्रैन की वायुसेना का राजधानी किव में मौजूद अड्डा फिलहाल रशियन वायुसेना के कब्ज़े में होने की बात कही जा रही है| यह सैन्य कार्यवाही रशिया ने यूक्रैन पर कब्ज़ा करने के लिए नहीं, बल्कि यूक्रैन की रशिया विरोधी सरकार का तख्ता पलटने के लिए की है, ऐसा विश्‍लेषक कह रहे हैं|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info