यूक्रेन को प्रगत हथियार प्रदान करने का बायडेन प्रशासन ने किया ऐलान

- रशिया ने लिया गंभीर संज्ञान

मास्को/वॉशिंग्टन – रशिया पर हमला करने की क्षमता वाले हथियार यूक्रेन को प्रदान नहीं करेंगे, यह ऐलान अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने किया था। इसे एक दिन भी पूरा नहीं हुआ है और बायडेन प्रशासन ने यूक्रेन को प्रगत हथियारों की आपूर्ति करने का ऐलान किया है। तकरीबन ७० करोड़ डॉलर्स के इन हथियारों में टैंक विरोधि जैवलिन मिसाइल्स और बख्तरबंद वाहन और हेलीकॉप्टर्स का भी समावेश है। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष कितने भी दावे करें तब भी यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की इन हथियारों का प्रयोग रशिया के खिलाफ नहीं करेंगे, इस पर हमारा विश्वास ना होने का बयान रशिया के ‘क्रेमलिन’ ने दिया है।

बायडेन प्रशासन

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया की ज़मीन पर हमले करने के लिए अमरीका यूक्रेन को बढ़ावा नहीं देगी, यह वादा किया है। एक अमरिकी अखबार में अपनी भूमिका स्पष्ट करनेवाला लेख राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने प्रसिद्ध किया था। रशिया की सिक्युरिटी काऊन्सिल के प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का यह निर्णय उचित होने की प्रतिक्रिया बयान की थी। वरना हमारे शहरों पर हमले करने की साज़िश जहां पर बनेगी, इस स्थान को नष्ट करने का निर्णय रशिया ने किया होता। यह ठिकाने यूक्रेन की राजधानी किव से बाहर हैं, ऐसा अर्थपूर्ण बयान भी मेदवेदेव ने किया था।

लेकिन, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के खुलासे के बाद उनके प्रशासन ने यूक्रेन को प्रगत हथियारों की आपूर्ति करने का ऐलान किया। इसमें हेलीकॉप्टर्स, टैंकविरोधि जैवलिन मिसाइल्स, सैन्य वाहन और रक्षा सामान के पूर्जों का ज़िक्र है। अमरीका से प्राप्त हो रहे हथियार यूक्रेन रशिया की ज़मीन पर हमले करने के लिए इस्तेमाल नहीं करेगा। हम इसमें रुचि नहीं रखते, ऐसा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने हाल ही में घोषित किया था। लेकिन, रशिया इसपर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं। राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की पर बिल्कुल ही भरोसा नहीं किया जा सकता, ऐसा क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है।

इस वजह से रशिया अमरीका से यूक्रेन को प्रदान हो रहें हथियारों को काफी गंभीरता से देखती दिख रही हैं। अमरीका के बाद जर्मनी ने भी यूक्रेन को विमान विरोधि मिसाइल यंत्रणा प्रदान करने का ऐलान किया है। इसका भी रशिया ने गंभीर संज्ञान लिया है। नाटो की यह हरकतें तीसरां विश्वयुद्ध शुरू करेगी, ऐसा रशियन समाचार चैनल्स कह रही हैं। यूक्रेन को अमरीका से प्राप्त होनेवाले हथियारों की वजह से रशिया और अमरीका का सीधा सैन्य टकराव होने का खतरा बढ़ेगा, ऐसा इशारा रशिया के उप-विदेशमंत्री सर्जेई रिब्कोव ने दिया। रशिया ने इस मुद्दे पर पहले भी अमरीका को चेतावनी दी थी।

रशियन सेना ने यूक्रेन में धावा बोला हैं और मारिओपोल के बाद यूक्रेन के सेवेरोडोनेत्स्क शहर भी रशियन सेना के नियंत्रण में आता दिख रहा हैं। अन्य शहरों पर भी रशिया कब्ज़ा करने की तैयारी कर रही है और इसी बीच यूक्रेन को शीघ्रता से हथियार प्रदान करने की आवश्यकता अमरीका और नाटो के अन्य सदस्य देशों को महसूस होने लगी हैं। लेकिन, रशियन सेना को रोकने की कोशिश में यूक्रेन की सेना ने रशियन सरहद में हमले किए तो हमारा जवाबा सीमित नहीं होगा, ऐसा संदेश रशिया दे रही है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info