पश्‍चिमी देशों के प्रतिबंध और नाटो के विस्तार की पृष्ठभूमि पर रशिया-बेलारूस एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी

- रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

एकीकरण

मास्को/किव – पश्‍चिमी देश लगा रहें प्रतिबंध और नाटो ने शुरू किए विस्तार की पृष्ठभूमि पर रशिया और बेलारूस के एकीकरण की प्रक्रिया को तेज़ी प्रदान करने का इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया। पिछले हफ्ते से पुतिन और बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष अलेक्झांडर लुकाशेन्को की दो बार मुलाकात हुई और इस दौरान एकीकरण के मुद्दे पर चर्चा हो की जानकारी सामने आ रही हैं। रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह एवं रक्षामंत्री सर्जेई शोईगु ने भी बेलारूस का हाल ही में दौरा किया था। इन जारी मुलाकातों के बीच में यूक्रेन का इस्तेमाल करके रशिया परमाणु अस्त्र दाग सकती हैं, ऐसा दावा ब्रिटीश अखबार ने किया है।

एकीकरण

पिछले हफ्ते बेलारुस के राष्ट्राध्यक्ष लुकाशेन्को ने रशिया का दौरा किया। इसके बाद कुछ ही दिनों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन बेलारूस पहुँचे। पुतिन के इस दौरे से पहले रशिया के अन्य नेताओं ने भी बेलारूस का दौरा किया था। यह सभी गतिविधियाँ रशिया और बेलारूस के एकीकरण की प्रक्रिया तेज़ करने के संकेत समझे जा रहे हैं। पुतिन ने शुक्रवार को किया बयान इसकी पुष्टी करता है।

एकीकरण

रशिया और बेलारूस ने इससे पहले साल १९९७ में व्यापक सहयोग के लिए समझौता किया था। इसके बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को कई बार बेलारूस रशिया में शामिल करना हैं, इस तरह के वृत्त प्रसिद्ध हुए थे। लेकिन, दोनों देशों ने इन दावों का खंड़न किया था। पिछले साल बेलारूस में हुए विद्रोह के बाद पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष लुकाशेन्को का समर्थन कियाथा। इसके बाद रशिया-बेलारूस एकीकरण की चर्चा फिर से शुरू हुई थी।

बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष ने रशिया से परमाणु हथियारों के साथ कई प्रगत रक्षा यंत्रणाओं की माँग की थी। रशिया-यूक्रेन युद्ध में भी बेलारूस ने रशिया के पक्ष में खड़े रहने का ऐलान किया था। यूक्रेन ने भी ऐसें दावे किए थे कि, बेलारूस के माध्यम से रशिया हमला करेगी। इसके बाद बेलारूस ने रशियन सेना की तैनाती और परमाणु हथियारों को अनुमति प्रदान करने से यह संभावना अधिक बढ़ी हैं।

इसी बीच, रशिया ने शुक्रवार को यूक्रेन के ओडेसा शहर पर जोरदार मिसाइल हमलें करने की बात सामने आयी हैं। इसमें १९ लोगों के मारे जाने की जानकारी यूक्रेन की यंत्रणाओं ने प्रदान की।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info