दक्षिणी यूक्रेन में रशिया के मिसाइल हमले में ३०० विदेशी सैनिक ढ़ेर

- रशिया के रक्षा विभाग की जानकारी

मास्को/किव – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले पर चेतावनी देने के बाद रशियन सेना ने यूक्रेन में तीव्र हमले शुरू किए हैं। पिछले २४ घंटों के दौरान रशिया ने डोन्बास क्षेत्र के साथ दक्षिणी ओर के मायकोलेव क्षेत्र में बड़े हमले किए। मायकोलेव के मिसाइल हमलों में यूक्रेन की ‘फॉरेन लिजन’ के हिस्से वाले ३०० सैनिक मारे गए। इसी प्रांत में अन्य जगहों पर हुए संघर्ष में यूक्रेन के २०० सैनिकों के मारे जाने का वृत्त है। रशिया के रक्षा विभाग ने यह जानकारी साझा की। इसी बीच रशिया ने कब्ज़ा किए यूक्रेन के प्रांतों की सुरक्षा के लिए रशिया परमाणु हथियार तैनात कर सकती है, ऐसी चेतावनी विदेशमंत्री लैवरोव ने दी है।

यूक्रेन में

दो हफ्ते पहले यूक्रेन की सेना ने खार्किव में किए जवाबी हमलों में रशिया के सैन्य दल पीछे हटने के लिए मज़बूर हुए थे। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इसका संज्ञान लेकर आक्रामक हमले करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद अतिक्ति सेना तैनात करने का ऐलान करके परमाणु हमले की धमकियाँ खोखली ना होने की चेतावनी भी दी थी। पुतिन ने यूक्रेन में तैनात रशियन सेना की दोबारा रचना करने के आदेश देने की भी बात सामने आयी थी। इस पृष्ठभूमि पर रशियन सेना ने यूक्रेन पर जारी हमलें अधिक तीव्र किए दिख रहे हैं।

यूक्रेन में

दक्षिण यूक्रेन के मायकोलेव एवं ओडेसा में बड़े हमलें किए गए। मायकोलेव प्रांत के कैलिनोवका क्षेत्र में मौजूद विदेशी दलों के ठिकानों पर मिसाइल दागी गई। इस दौरान कम से कम ३०० विदेशी सैनिक मारे गए, यह जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की। इस हमले के बाद यूक्रेन के ‘फॉरेन लिजन’ में अब हज़ार से कम सैनिक बचे होंगे, यह दावा रशिया के रक्षा विभाग के प्रवक्ता इगोर कोनाशेन्कोव ने किया। मायकोलेव प्रांत में स्थित यूक्रेनी सेना के ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं और इससे २०० सैनिक मारे गए होंगे, ऐसा रक्षा विभाग ने कहा।

यूक्रेन में

दक्षिणी यूक्रेन के अहम ओडेसा बंदरगाह पर भी हमले किए गए। इन हमलों के लिए ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया। शहर के सरकारी इमारतों को लक्ष्य किया गया, ऐसा यूक्रेन की यंत्रणा ने कहा। ओडेसा पर ड्रोन हमला करने का पिछले तीन दिनों में यह दूसरा अवसर है। रशिया ने इस हमले में इस्तेमाल किया हुआ ड्रोन ईरानी था, यह दावा भी यूक्रेन ने किया। डोनेत्स्क प्रांत के बाखमत शहर पर भी हमले हुए और शहर के पूर्वीय क्षेत्र पर रशियन सेना ने कब्ज़ा पाया होने की जानकारी सैन्य सूत्र ने साझा की।

इसी बीच, रशिया के विदेशमंत्री लैवरोव ने यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर नई चेतावनी दी। संयुक्त राष्ट्र संघ में आयोजित वार्तापरिषद के दौरान यूक्रेन में नियंत्रण पाए हुए प्रांतों को रशिया पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी, ऐसी गवाही लैवरोव ने दी। इस दौरान परमाणु हथियारों की तैनाती पर सवाल करने पर उन्होंने यह तैनाती भी नए प्रांतों के लिए लागू होगी, यह चेतावनी दी। रशिया ने यूक्रेन के लुहान्स्क, डोनेत्स्क, खेर्सन और झैपोरिझिआ प्रांत के अधिकांक्ष हिस्से पर नियंत्रण पाया हैं। इन प्रांतों में जनमत-संग्रह की प्रक्रिया शुरू की गई हैं और यह पूरी होने के बाद रशिया इन प्रांतों के अपनी सीमा में शामिल करेगा, ऐसा कहा जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर लैवरोव की चेतावनी ध्यान आकर्षित करती है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info