पश्चिमी देशों ने मानव जाती को परमाणु विनाश के दहलीज पर पहुंचा हैं

- अमरीका में रशियन राजदूत की चेतावनी

वॉशिंग्टन/मास्को – अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने पूरे मानव जाती को परमाणु विनाश के दहलीज पर खड़ा किया है, ऐसी गंभीर चेतावनी अमरीका में रशियन राजदूत ने दी। कुछ दिन पहले ब्रिटेन ने टैंक के साथ ‘डिप्लेटेड युरेनियम’ के इस्तेमाल से बनाए तोंप गोले भी यूक्रेन को प्रदान करने का ऐलान किया था। मानव जातीरशिया ने इसपर तीव्र बयान करने के बावजूद ब्रिटेन और अमरीका ने इस आपूर्ति का समर्थन किया था। इसको लेकर रशियन राजदूत ने पश्चिमी देशों की आलोचना की।

‘इस तरह की मूर्खता पर प्रतिक्रिया देना फिजूल बात है। अमरिकी अधिकारियों ने गैरज़िम्मेदाराना बयान करके नया नीचला स्तर प्राप्त किया है। पश्चिमी देश यूक्रेन को लगातार घातक हथियारों की आपूर्ति जारी रखी है। इन हथियारों का इस्तेमाल आम जनता के विरोध में हो रहा हैं। इसका अहसास होने के बावजूद अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी देश परमाणु सामान की आपूर्ति का समर्थन करके मानव जाती को परमाणु विनाश की दहलिज पर पहुंचाकर खड़ा कर रहे हैं’, ऐसी आलोचना एनातोली एन्टोनोव ने की।

मानव जातीयूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहें देशों में अमरीका के बाद ब्रिटेन ही आगे हैं। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन ने यूक्रेन को प्रगत ‘चैलेन्जर’ टैंक देने का ऐलान किया था। इसकी अधिक जानकारी देते हुए ब्रिटेन के रक्षा राज्यमंत्री एनबेल गोल्डी ने टैंक के साथ ‘डिप्लेटेड युरेनियम’ से बनाए तोप के गोले भी प्रदान होंगे, यह ऐलान किया। ब्रिटेन के इस ऐलान की वजह से यूरोप समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैली है।

रशिया इसपर तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ कर रही हैं और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इशारा देना इसी का हिस्सा बनता हैं। रशियन संसद के सभापति वोलोदिन ने ब्रिटेन की योजना सीर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप के लिए खतरा साबित होगा, ऐसी चेतावनी दी। यूक्रेन के आखरी नागरिक तक लड़े जा रहा रहा यह युद्ध आखरी यूरोपियन नागरिक तक लड़ने में तब्दील होगा, ऐसी गंभीर चेतावनी रशियन संसद के सभापति ने दी। ऐसे में रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ब्रिटेन का ऐलान यानी भड़काने की कोशिश होने का आरोप लगाया।

रशिया के उप-विदेश मंत्री सर्जेई रिब्कोव ने भी बढ़ते परमाणु खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया। पिछले कुछ दशकों पर गौर करें तो फिलहाल परमाणु संघर्ष का खतरा सबसे चरम स्तर पर हैं, ऐसा रिब्कोव ने कहा। साथ ही रशिया अमरीका के साथ ‘न्यू स्टार्ट ट्रिटी’ करने पर फिर से विचार करने की स्थिति में ना होने का इशारा भी उन्होंने दिया।

English        मराठी

 

Click below to express your thoughts and views on this news:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info